न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा को इस फिल्म के लिए मिली थीं आलोचनाएं, ‘अतरंगी रे’ के को-एक्टर धनुष के लिए लिखा यह मैसेज

एक्ट्रेस सारा अली खान जोर-शोर से फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 1:41:56

सारा को इस फिल्म के लिए मिली थीं आलोचनाएं, ‘अतरंगी रे’ के को-एक्टर धनुष के लिए लिखा यह मैसेज

एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) जोर-शोर से फिल्म ‘अतरंगी रे’ के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 24 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस पर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में सारा और धनुष प्रमोशन के लिए कॉफी शॉट्स विद करण शो में पहुंचे। होस्ट फिल्ममेकर करण जौहर ने सारा से पूछा कि आपको अब तक सबसे ज्यादा किस फिल्म के लिए आलोचनाएं मिली हैं, इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, ‘केदारनाथ’ और ‘सिंबा’ जैसी फिट फिल्म देने के बाद ‘लव आज कल’ के लिए आलोचनाएं मिली थीं। मुझे लगता है कि मिस्टर कमाल आर खान (केआरके) ने कहा था कि ‘लव आज कल’ के बाद मेरा पर्दाफाश हो गया है जो बहुत अपमानजनक था।

आपको बता दें कि इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया था और सारा के अपोजिट कार्तिक आर्यन थे। शो में करण ने सारा से चार लोगों के नाम बताने को कहा जिनके साथ वे स्वयंवर रचाना चाहती हैं। इस पर सारा बोलीं, “रणवीर सिंह, विजय देवरकोंडा, विक्की कौशल और वरुण धवन।” यह सुनते ही करण ने मुस्कुराते हुए कहा, “इन सबकी पत्नियां ये कार्यक्रम देख रही होंगी।” हाल ही में सारा कहा था कि वे शादी के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें ऐसा दूल्हा चाहिए जो उनके और उनकी मां अमृता सिंह के साथ रहे।

सारा ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर कर धनुष को यूं बोला थैंक्स

सारा ने ‘अतरंगी रे’ को प्रमोट करते हुए अपनी और साथी कलाकार धनुष की तस्वीरों के एक सेट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पहली तस्वीर एक इमोशनल सीन की है। इसमें धनुष ने सारा को गले की ओर से पकड़ा हुआ है और दोनों एक-दूसरे को भावुक होकर देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर और भी दिलचस्प है। इसमें सारा, धनुष के कपड़े पहनकर जमीन पर बैठी हैं। धनुष को सारा के सामने बैठा देखा जा सकता है।

तीसरी फोटो में सारा दुल्हन के जोड़े में उदास तथा धनुष शरमा रहे हैं। सारा ने कैप्शन में भावनात्मक संदेश लिखकर धनुष का शुक्रिया अदा किया। सारा ने लिखा, "सर्वाधिक प्रेरणादायक अभिनेता, सबसे अधिक सहयोगी दोस्त, सबसे मददगार टीम प्लेयर और सबसे जरुरी मेरा प्रिय वीशू। आपके स्वार्थहीन मदद, लगातार प्रेरित करने और स्वादिष्ट भोजन के बिना मैं इस सफर की कल्पना भी नहीं कर सकती थी।" फिल्म में धनुष के किरदार का नाम वीशू है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका