न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलीप कुमार की याद में भावुक हुईं सायरा को धर्मेन्द्र ने संभाला, कोहली-अनुष्का ने ऐसे मनाई मैरिज एनिवर्सरी

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की शनिवार (11 दिसंबर) को 99वीं जयंती थी। इस खास मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो ने एक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 12:59:31

दिलीप कुमार की याद में भावुक हुईं सायरा को धर्मेन्द्र ने संभाला, कोहली-अनुष्का ने ऐसे मनाई मैरिज एनिवर्सरी

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की शनिवार (11 दिसंबर) को 99वीं जयंती थी। इस खास मौके पर उनकी पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो ने एक स्पेशल नोट लिख उनसे जुड़ी यादों को शेयर किया। फिल्मेमकर सुभाष घई के विस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने दिलीप कुमार की पेंटिंग्स बनाई थी, जिसके अनावरण के लिए सायरा वहां पहुंचीं। सायरा ने तस्वीरों को देख खूब प्यार जताया और फिर भावुक हो गईं। इस दौरान दिग्गज एक्टर और दिलीप साहब के करीबी दोस्त धर्मेंद्र ने सायरा को समझाते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक और वीडियो में नजर आ रहा है कि सायरा दिवंगत पति की एक फोटो देख उसे छूती हैं और फिर किस करती हैं।

इन दोनों वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर व पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि दिलीप और सायरा की उम्र में 22 साल का अंतर था, लेकिन दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहते थे। ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने इस साल 7 जुलाई को दुनिया से रुखसत हो गए थे। 98 साल के दिलीप लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे। एक समय था जब दिलीप, राज कपूर और देव आनंद की तूती बोलती थी। इन तीनों का निधन हो गया है, लेकिन ये फैंस की यादों में अब भी जिंदा हैं।

saira banu,dilip kumar,anushka sharma,virat kohli,dharmendra,bollywood news in hindi

अनुष्का शर्मा ने शेयर की डिनर टेबल की फोटो

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली तथा खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शनिवार (11 दिसंबर) को अपनी शादी की चौथी वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस सेलिब्रेशन की एक इनसाइड फोटो अनुष्का ने फैंस के साथ शेयर की है। इसके साथ ही पावर कपल ने एक-दूसरे के साथ हसीन पलों की फोटो शेयर करते हुए खास अंदाज में बधाइयां दी हैं। अनुष्का ने डिनर नाइट की ये तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शेयर की है। डिनर टेबल की सजावट देखते ही बन रही है। डिनर टेबल पर लजीज डिशेज के साथ कैंडल्स सजी हैं और फूलों की खूबसूरत डेकोरेशन भी हुई है।

इसके साथ ही कोहली ने वामिका की अब तक की सबसे क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का को एनिवर्सरी विश किया। तस्वीर में वामिका मम्मी के गाल टच करती दिखाई दे रही हैं। विराट-अनुष्का ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इस साल 11 जनवरी को वामिका का जन्म हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो