Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट, ‘रोडीज’ फेम एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी यह रिएक्शन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में उनके अपार्टमेंट की छत से लटका पाया गया था। वे 34 वर्ष के थे। सुशांत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 23 Mar 2025 11:42:01

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट, ‘रोडीज’ फेम एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी यह रिएक्शन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में उनके अपार्टमेंट की छत से लटका पाया गया था। वे 34 वर्ष के थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया था। फोरेंसिक रिपोर्ट में सुशांत को जहर देने और गला घोंटने वाले दावों को खारिज कर दिया गया था। सीबीआई ने सुशांत की रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी लोगों के बयान दर्ज किए थे और एक्टर के मेडिकल रिकॉर्ड की भी जांच की थी। अब सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

इसमें कहा गया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या से हुई थी और इसमें कोई साजिश नहीं थी। ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिसमें पाया गया हो कि सुशांत को सुसाइड के लिए फोर्स किया गया और इस केस में अब रिया को क्लीन चिट दे दी गई है। रिया के वकील ने क्लोजर रिपोर्ट के लिए सीबीआई का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मामले के सभी पहलुओं की गहरी जांच करने के लिए एजेंसी को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि सुशांत के पिता ने आरोप लगाया था कि रिया ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके बेटे से पैसे ऐंठे हैं और उसका फायदा उठाया है।

सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। पोस्टमॉर्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में किया गया था। रिया को इस केस में जेल भी जाना पड़ा था। वह इन दिनों एमटीवी पर चल रहे लोकप्रिय रियलिटी शो ‘रोडीज XX’ में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रही हैं। सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के कुछ देर बाद ही रिया ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने ‘रोडीज’ से अपनी कुछ फोटो पोस्ट की हैं। रिया ने तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में खास गाना लगाया। इस गाने का नाम ‘सैटिस्फाइड’ है जिसका मतलब है - 'संतुष्ट हूं।'

सुशांत ने टीवी और सिनेमा दोनों जगह किया खुद को साबित

बता दें सुशांत को काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता था। उन्होंने छोटे पर्दे से शुरू कर बड़े पर्दे पर भी खास पहचान बनाई। उनका पहला टीवी शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ था। उन्हें एकता कपूर के जीटीवी पर टेलीकास्ट हुए ‘पवित्र रिश्ता’ सीरियल से शौहरत मिली। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे थीं। सुशांत और अंकिता लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद सुशांत ने फिल्मों में भी कमाल किया।

वे ‘काई पो चे’, ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’, ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उन्हें आखिरी बार डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की फिल्म ‘दिल बेचारा’ में संजना सांघी के साथ देखा गया था। यह फिल्म उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी। सुशांत की बहन श्वेता आज भी इंसाफ की मांग कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर सुशांत के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका