न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bigg Boss OTT फेम जीशान खान के साथ हुई थी कास्टिंग काउच! रणवीर ने शेयर की शर्टलैस फोटो

बिग बॉस से जुड़ने वाले अधिकतर शख्स या तो शो से पहले ही किसी न किसी विवाद से घिरे होते हैं या फिर शो के बाद कोई न कोई कारण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 1:23:33

Bigg Boss OTT फेम जीशान खान के साथ हुई थी कास्टिंग काउच! रणवीर ने शेयर की शर्टलैस फोटो

बिग बॉस से जुड़ने वाले अधिकतर शख्स या तो शो से पहले ही किसी न किसी विवाद से घिरे होते हैं या फिर शो के बाद कोई न कोई कारण उन्हें लाइमलाइट में रखता है। कुछ ऐसा ही हो रहा है टीवी एक्टर जीशान खान के साथ। वे पिछले दिनों पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आए बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थे। अब उन्होंने उनके साथ हुई कास्टिंग काउच का खुलासा किया है।

जीशान ने जूम के बाय इनवाइट ओनली पर बताया कि एक 'बहुत अच्छे प्रोडक्शन हाउस' के कास्टिंग डायरेक्टर ने एक बार मुझे मीटिंग के लिए ऑफिस बुलाया और कपड़े उतारने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वे देखना चाहते हैं कि मैं शारीरिक रूप से कितना फिट हूं। पहले बोले कि क्या तुम अपनी टी-शर्ट उतार सकते हो?' मैंने बोला ठीक है, मैं इसके साथ अच्छा हूं। मैं टी-शर्ट उतारता हूं। उसके बाद उन्होंने कहा कि वे मेरे पैरों को देखना चाहते हैं क्योंकि बहुत से लोग सिर्फ ऊपरी बॉडी पर काम करते हैं, नीचे की बॉडी पर नहीं।

zeeshan khan,ranveer singh,bigg boss ott,tiger shroff,casting couch,entertainment news in hindi

जीशान ने बताया कि इस बात के बाद मैंने उनसे कहा कि मैं समझ गया सर, लेकिन मैं उन लोगों में से नहीं हूं। मैं एक ऑडिशन दूंगा, मैं आपके साथ काम करना पसंद करूंगा और मैं अब भी चाहता हूं, मुझे इस सब की परवाह नहीं है। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि इतने सारे लोग उसी सीट पर बैठे हैं जहां आप आज बैठे हैं और देखो वे अभी कहां हैं। उन्होंने तब कुछ सितारों का नाम लिया और दावा किया कि उनकी सफलता के लिए वो जिम्मेदार थे। तब मैंने उनसे कहा कि ये उनकी पसंद है और मैं समझौता नहीं करना चाहूंगा। तब उन्होंने मुझसे कहा कि कई लोग पहले तो ना कहते हैं और फिर एक महीने बाद वापस आने के लिए या काम पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आखिर में जीशान ने कहा कि अगर टैलेंट के अलावा किसी और चीज के आधार पर प्रोजेक्ट मिले तो मैं 'रात को चैन से नहीं सो पाऊंगा।'

रणवीर सिंह की फोटो पर टाइगर श्रॉफ ने दिया कमेंट

एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर बास्केटबॉल खेलते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में रणवीर शर्टलेस हैं और उन्होंने शॉर्ट्स पहने हुए हैं। बॉल को बास्केट में डालते हुए उनकी टोंड बॉडी और एब्स साफ नजर आ रहे हैं। रणवीर ने तीन फोटो शेयर की हैं। कुछ ही देर में रणवीर के ये फोटो वायरल हो गईं। रणवीर एनबीए इंडिया के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मैदान से तस्वीरें साझा करते हुए रणवीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ले अप लाइक आईएम गॉना स्टे अप'@nba @nbaindia @nbastyle_in' फोटो पर फैंस के साथ बॉलीवुड सिलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। अपनी फिटनेस के लिए मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी रणवीर को खेलते हुए नोटिस किया और तुरंत कमेंट बॉक्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। टाइगर ने लिखा, 'फ्री थ्रो लाइन से हटकर!' वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में जल्दी ही नजर आएंगे, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर