न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सैफ ने ‘रेस 4’ को लेकर कही यह बात, बॉबी का Video देख धर्मेंद्र खुश, ईशा ने पिता संग शेयर की ये Photo

पिछले दिनों सैफ अली खान की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई थी। अब सैफ की एक और फिल्म को लेकर जोरों पर चर्चा है। कहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 2:42:45

सैफ ने ‘रेस 4’ को लेकर कही यह बात, बॉबी का Video देख धर्मेंद्र खुश, ईशा ने पिता संग शेयर की ये Photo

पिछले दिनों सैफ अली खान की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस रिलीज हुई थी। अब सैफ की एक और फिल्म को लेकर जोरों पर चर्चा है। कहा जा रहा है कि सैफ रेस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म में काम करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है। हालांकि सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान रेस 4 में काम करने के सवाल पर इंकार कर फैंस का दिल तोड़ दिया। सैफ ने कहा कि मैंने इन चीजों के बारे में सोचना बंद कर दिया है।

मैं सोच रहा था कि 'रेस' के साथ क्या किया जा सकता है, क्योंकि सीक्वल बनाना बहुत मुश्किल है। आपको निर्माता रमेश तौरानी से पूछना चाहिए कि इसे लेकर उनकी क्या प्लानिंग है? मुझे नहीं पता कि 'रेस 4' बनेगी या नहीं। पहले इस फिल्म की स्क्रिप्ट देखनी होगी और वैसे भी किसी ने मुझे 'रेस' ऑफर नहीं की है। आपको बता दें कि रेस और रेस 2 में सैफ ने मेन रोल किया था और दोनों फिल्मों ने शानदार बिजनेस किया। रेस 3 में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया था।


वीडियो में गार्डन में वॉक करते दिखे बॉबी देओल

एक्टर बॉबी देओल सोशल मीडिया पर अक्सर फोटो व वीडियो के माध्यम से अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं। वे पत्नी और बेटों के संग समय बिताते नजर आते हैं। बॉबी ने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे गार्डन में वॉक करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने इसे अपनी सबसे फेवरेट जगह बताया। बॉबी एक खूबसूरत रास्ते पर चल रहे हैं, जिसके किनारों पर हरे-भरे पेड़ और झाड़ियां हैं।

गार्डन के बीचो-बीच आकर बॉबी इशारा करते हुए मुस्कराकर कहते हैं, “आई लव दिस प्लेस।” क्लिप को शेयर करते हुए बॉबी ने हैशटैग "नेचर" के साथ कैप्शन में लिखा- माई फेवरेट प्लेस टू बी। उनके पिता एक्टर धर्मेंद्र को भी यह काफी पसंद आया और उन्होंने लिखा, “लव यू, बॉबी। इसे जारी रखें।”

धर्मेंद्र भी नेचर लवर हैं। वे इन दिनों पंजाब में अपने फार्म हाउस पर रहते हैं। आपको बता दें कि बॉबी का पिछला प्रोजेक्ट वेबसीरीज आश्रम था। वे इसके दूसरे सीजन की तैयारी कर रहे हैं।

ईशा देओल ने कैप्शन भी लिखा मजेदार

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें वे पिता के साथ नजर आ रही हैं। यह ईशा के बचपन की फोटो है। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ईशा ने कैप्शन में लिखा, “थ्रोबैक थर्सडे। दो नन्हे बर्ड और एक ही-मैन।” धर्मेंद्र के हाथ में एक बर्ड भी है। उल्लेखनीय है कि धर्मेन्द्र की अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ जबरदस्त बोंडिंग है। वे कई मंचों पर अपनी ये भावनाएं जाहिर कर चुके हैं।

ईशा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके खाते में 'युवा', 'काल', 'धूम', 'दस', 'नो एंट्री' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। ईशा जल्द ही अजय देवगन के साथ वेबसीरीज “रुद्र : द एज ऑफ डार्कनेस” में भी नजर आएंगी। “एक दुआ” फिल्म के साथ ईशा प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। ईशा की वर्ष 2012 में भरत तख्तानी से शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका