न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर ने अनन्या के लिए थामा छाता, शाहरुख इस बात पर हुए ट्रोल, टाइगर ने शेयर की फिल्म की Photos

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अभी तक एक भी फिल्म साथ नहीं की है। हालांकि एक तस्वीर में साथ नजर आने पर फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 2:27:40

रणवीर ने अनन्या के लिए थामा छाता, शाहरुख इस बात पर हुए ट्रोल, टाइगर ने शेयर की फिल्म की Photos

एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अभी तक एक भी फिल्म साथ नहीं की है। हालांकि एक तस्वीर में साथ नजर आने पर फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि यह जोड़ी जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में नजर आएगी। दरअसल अनन्या ने इंस्टाग्राम पर रणवीर के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें अनन्या ग्रीन ड्रेस में पोज दे रही हैं और रणवीर उनके पीछे छाता लेकर मुस्कुराते हुए खड़े हैं। अनन्या ने कैप्शन में लिखा कि छाता सूरज की रोशन से तो बचा सकता है है लेकिन गर्मी और फीट से नहीं। द बेस्टी रण-रण।

वहीं रणवीर ने भी फोटो पर कमेंट कर लिखा, ओह नान,नान। साथ ही महीप कपूर और नीलम कोठारी ने भी कमेंट कर दोनो स्टार्स की तारीफ की है। दोनों कलाकारों के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अनन्या जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ में दिखेंगी। उनके साथ साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हैं। अनन्या, शकुन बत्रा की फिल्म में भी काम करेंगी। दूसरी ओर, रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी, कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 और सर्कस में नजर आएंगे।

शाहरुख-आर्यन ने फोटोग्राफर्स की नहीं सुनी, वीडियो वायरल

शाहरुख खान इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं। हाल ही उन्हें पैपराजी ने एक बील्डिंग के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान शाहरुख ने एक ओवरसाइज्ड ब्लैक स्वेट शर्ट पहनी हुई थी जिसकी हुडी से उनका चेहरा पूरी तरह छुपा हुआ था। एक नजर में कोई नहीं बता सकता कि वे शाहरुख हैं। शाहरुख भी काफी जल्दी में थे। वे कार में बैठे और निकल गए, जबकि वहां मौजूद फोटोग्राफर उन्हें पुकारते रहे। विरल भयानी के ऑफिशियल अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत में शाहरुख के बेटे आर्यन को देख सकते हैं।

आर्यन भी एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए थे। आर्यन ने ग्रीन टीशर्ट, ब्लैक फेडेड जैकेट और डेनिम पहनी हुई थी। आर्यन ने भी किसी को पोज नहीं दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ सोशल मीडिया यूजर्स बाप-बेटे से खफा हो गए और उन्हें ट्रोल करने लगे। यूजर्स ने दिए ऐसे कमेंट, 'इतने भाव खाने वालों के पीछे मीडिया क्यों पड़ा है?' 'एटीट्यूड तो देखो खान साहब का।' 'इतना घमंड।' 'इन लोगों से लाख गुना अच्छे साउथ के हीरो हैं जो रस्पेक्ट देते हैं।'

हीरोपंती 2 मूवी की शूटिंग में बिजी हैं टाइगर

एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों इंग्लैंड में अपनी आगामी फिल्म 'हीरोपंती 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कुछ दिनों पहले ही शूटिंग एक बार फिर शुरू की गई है। इस फिल्म में टाइगर के साथ लीड रोल में तारा सुतारिया हैं। निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। टाइगर भी इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से अपने फोटो, वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

हाल ही में उन्होंने सोशल माइक्रोब्लॉगिंग ऐप कू पर फिल्म के सेट से दो पिक्चर्स शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "शूटिंग को लगभग 50 दिन पूरे हो चुके हैं #heropanti2." टाइगर व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर व डार्क सनग्लासेज पहने नजर आ रहे हैं। टाइगर ने बॉलीवुड में एक रोमांटिक हीरो के तौर पर 'हीरोपंती' से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें अब तक 'बागी' सीरीज और 'वॉर' जैसी फिल्मों में धमाकेदार एक्शन करते हुए देखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका