न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस लुक में कियारा आडवाणी ने बरपाया कहर, जाह्नवी ने इन्हें ऐसे दी बधाई, अजय ने दोहराया यह स्टंट

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कोई भी कार्यक्रम, फिल्म प्रमोशन या फिर एयरपोर्ट लुक हों कियारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 7:34:25

इस लुक में कियारा आडवाणी ने बरपाया कहर, जाह्नवी ने इन्हें ऐसे दी बधाई, अजय ने दोहराया यह स्टंट

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। कोई भी कार्यक्रम, फिल्म प्रमोशन या फिर एयरपोर्ट लुक हों कियारा अक्सर ड्रेसिंग चॉइस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कियारा इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट शेयर करती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। कियारा टाई डाई प्रिंटेड ब्रालेट तथा पैंट्स पहने हुई हैं। पिछले दिनों दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट सहित कई एक्ट्रेस इस लुक में दिखाई दे चुकी हैं। कियारा प्रिंटेड आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। कियारा ने इस ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज दिए।

कियारा ने व्हाइट और ग्रीन प्रिंटेड ब्रालेट पहना है, जिसमें प्लीजिंग नेकलाइन देते हुए क्रॉप्ड लुक दिया है। उन्होंने हाईवेस्ट पैंट पहनी है। कियारा ने इस आउफिट को गोल्ड चेन, हूप इयररिंग्स और रिंग्स के साथ एक्सेसराइज किया है। उन्होनें आउटफिट को मैच करते हुए लाइट मेकअप किया और न्यूड लिपस्टिक लगाई है। कियारा की पिछले महीने रिलीज हुई शेरशाह मूवी सफल रही और उन्हें एक्टिंग के लिए खूब तारीफें मिल रही हैं।

जाह्नवी ने दोस्त अक्षत राजन के साथ शेयर की फोटो

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोस्त अक्षत राजन के साथ एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे टू द बेस्ट ह्यूमन, आई लव यू @akshatranjan. जाह्नवी सफेद जैकेट-शर्ट में सिंपल-सोबर लुक में हैं और वे अक्षत का हाथ पकड़कर उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी हैं। बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अफवाहें थीं कि जाह्नवी, अक्षत को डेट कर रही हैं। इन खबरों ने तब और जोर पकड़ लिया था, जब अक्षत ने जाह्नवी के साथ फोटो पोस्ट कर उस पर "ILY" कमेंट किया। हालांकि बाद में एक इंटरव्यू में जाह्नवी ने बताया था कि वे बचपन के बेस्ट फ्रेंड हैं। अक्षत पपराजी के कारण उनके साथ घूमने से डरते हैं। अक्षत बिजनेसमैन अभिजीत राजन (गैमन इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष) के बेटे हैं।

अजय ने फूल और कांटे फिल्म स्टाइल में किया स्टंट

बॉलीवुड में लंबे समय से अपने पैर जमाए एक्टर अजय देवगन ने एक विज्ञापन के लिए अपने मशहूर ‘फूल और कांटे’ स्प्लिट स्टंट को दोहराया है, लेकिन इस बार उन्होंने बाइक के बजाय ट्रकों का इस्तेमाल किया है। वर्ष 1991 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ बहुत लोकप्रिय हुई थी, जिसमें अजय दो चलती मोटरसाइकिलों पर संतुलन बनाते हुए खड़े दिखाई दिए थे। ऐसे स्टंट उन्होंने ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘दे दे प्यार दे’ जैसी कई फिल्मों में दोहराए हैं। महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि 30 साल पहले अपनी पहली फिल्म फूल और कांटे में अजय देवगन ने अपना मूल मास्टर एक्ट, विभाजन किया था। अब वे इसे फिर से कर रहे हैं, इस बार महिंद्रा के लिए। अधिक जानकारी के लिए इसे देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर