न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रानी-आदित्य की बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी में दिखे स्टारकिड्स, कैटरीना की बहन ने लिखा ये प्यारा मैसेज

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने गुरुवार (9 दिसंबर) को अपनी बेटी आदिरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आदिरा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 4:49:04

रानी-आदित्य की बेटी आदिरा की बर्थडे पार्टी में दिखे स्टारकिड्स, कैटरीना की बहन ने लिखा ये प्यारा मैसेज

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने गुरुवार (9 दिसंबर) को अपनी बेटी आदिरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। आदिरा 6 साल की हो गई हैं। रानी और आदित्य ने आदिरा के दोस्तों को घर पर पार्टी के लिए बुलाया था, जिनमें कई स्टारकिड्स भी शामिल थे। बच्चों ने पार्टी में जमकर धमाल मचाया। फिल्ममेकर करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही को लेकर पार्टी में पहुंचे। तुषार कपूर भी पार्टी में नजर आए।

वे बेटे रवि कपूर को लेकर आए थे। रवि ने मीडिया को देखते ही हाथ हिलाकर हाय बोला। शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी पार्टी में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। वे अदिरा के काफी अच्छे दोस्त हैं। उल्लेखनीय है कि रानी आम तौर पर आदिरा को मीडिया से दूर रखती हैं। रानी ने साल 2014 में आदित्य से शादी की थी। रानी ने एक बार बताया था कि जब भी आदिरा उन्हें बिना मेकअप देखती हैं वो ज्यादा खुश दिखाई देती है। रानी हाल ही में बंटी और बबली 2 मूवी में दिखी थीं।


rani mukerjee,adira,isabelle kaif,katrina kaif,vicky kaushal,bollywood news in hindi

इसाबेल ने विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की तस्वीर की शेयर

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने एक दिन पहले गुरुवार (9 दिसंबर) को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी की। उनके दोस्त, फैन और परिवार के लोग बेहद खुश हैं। कैटरीना की छोटी बहन इसाबेल कैफ ने भी खुशी जाहिर की और परिवार में विक्की का स्वागत किया। इसाबेल ने अपने इंस्टाग्राम पर नवविवाहितों की एक तस्वीर साझा की और इसे कैप्शन दिया, "कल मुझे एक भाई मिला।

हमारे पागल परिवार में आपका स्वागत है। हम बहुत लकी हैं कि हमें आप मिले। आप दोनों को ढेर सारा प्यार और दुनियाभर की खुशियां मिले।” विक्की और कैटरीना ने शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। विक्की ने लिखा, हमारे दिलों में प्यार ने हमें इस पल तक पहुंचाया है। हम साथ में नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं। उसके लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका