न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

OTT की सबसे महंगी फिल्म बनी रजनीकांत अभिनीत कुली, 120 करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स

गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि इन दिनों रजनीकांत निर्देशक लोकेश कनगराजन की फिल्म कुली की डिजिटल डील को लेकर काफी चर्चाओं में हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 1:15:34

OTT की सबसे महंगी फिल्म बनी रजनीकांत अभिनीत कुली, 120 करोड़ में बिके डिजिटल राइट्स

गत वर्ष अमिताभ बच्चन के साथ वैट्टायन और उससे पहले जेलर में दिखाई दिए अभिनेता रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली दो फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाओं में हैं। जिन दो फिल्मों की बात की जा रही है उनमें से एक निर्देशक लोकेश कनगराज की कुली है और दूसरी वर्ष 2023 में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का कारोबार करने वाली फिल्म जेलर का अगला भाग जेलर-2 है। इन दोनों फिल्मों को लेकर दक्षिण भारतीय दर्शकों के साथ-साथ उत्तर भारतीय दर्शक भी खासा उत्साहित है।

रजनीकांत दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर सितारे हैं। वर्ष 1971 में उन्हें दक्षिण के एक निर्माता ने सुपर स्टार की उपाधि से नवाजा था। दिग्गज अभिनेता जिस भी फिल्म में काम करते हैं उसका क्रेज दर्शकों के बीच अलग तरह का देखने को मिलता है। बॉक्स ऑफिस पर भी उनकी फिल्में जबरदस्त कमाई करती हैं। गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि इन दिनों रजनीकांत निर्देशक लोकेश कनगराजन की फिल्म कुली की डिजिटल डील को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम ने 120 करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीद लिए हैं।

कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेजन प्राइम वीडियो ने इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को 120 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। हालांकि, लाइफ बैरी डॉट कॉम इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। आश्चर्यजनक बात यह है कि आज तक रजनीकांत की किसी भी फिल्म को इतने बड़ी राशि में नहीं खरीदा गया है। यह रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी ओटीटी डील साबित हुई है। यह स्थिति तब है जब फिल्म के प्रदर्शन की कोई तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। इससे पहले उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म रही जेलर को अमेजन प्राइम ने ही 100 करोड़ की राशि में खरीदा था।

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही 'कुली' में दर्शकों के लिए मेकर्स ने जबरदस्त एक्शन फिल्माया है। फिलहाल मूवी की कहानी को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। मगर कई जगह दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में वो नकारात्मक रोल में दिखाई दे सकते हैं। रजनीकांत के अलावा फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी और उपेंद्र राव जैसे बड़े सितारे भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। श्रुति हासन, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी फिल्म महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते दिखेंगे। पूजा हेगड़े फिल्म के स्पेशल डांस नंबर में दिखाई देंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी