Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले सलीम अख्तर का निधन, इन फिल्मों को भी किया था प्रोड्यूस

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। दिग्गज प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका 8 अप्रैल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 11:18:53

रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले सलीम अख्तर का निधन, इन फिल्मों को भी किया था प्रोड्यूस

मनोरंजन जगत से एक दुखद समाचार सामने आया है। दिग्गज प्रोड्यूसर सलीम अख्तर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका 8 अप्रैल को निधन हो गया। वे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट थे। पिछले कुछ दिनों से वे वेंटिलेटर पर थे। अख्तर 82 साल के थे। ‘बिग बॉस’ फेम फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) ने पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर सलीम अख्तर का निधन हो गया है। हालांकि उनकी फैमिली या किसी क्लोज मेंबर ने अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है।

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि आज बुधवार (9 अप्रैल) दोपहर 1.30 बजे अख्तर को जोहर की नमाज के बाद इरला मस्जिद के पास मौजूद कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनका निकाह शमा अख्तर के साथ हुआ था। उनका एक बेटा समद अख्तर है। वे अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखते थे। अख्तर ने रानी मुखर्जी और तमन्ना भाटिया जैसी एक्ट्रेस को लॉन्च किया था।

उन्होंने साल 1997 में आई फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ को प्रोड्यूस किया था। यह रानी की पहली फिल्म थी और इसमें उनका लीड रोल था। यह फिल्म नहीं चली लेकिन इसके बाद रानी के लिए रास्ते खुल गए। इसके अलावा अख्तर ने साल 2005 में तमन्ना को भी लॉन्च किया था, जिनकी शौहरत आज सिर चढ़कर बोल रही है। अख्तर ने फिल्म तमन्ना की मूवी ‘चांद सा रोशन चेहरा’ को प्रोड्यूस किया था।
producer salim akhtar,salim akhtar,salim akhtar death,salim akhtar passes away,rani mukerjee,tamannaah bhatia,batwara movie,baazi movie सलीम अख्तर के खाते में हैं ‘बंटवारा’ और ‘बाजी’ जैसी चर्चित फिल्में भीं

बॉलीवुड में अख्तर के सफर पर नजर डालें तो उन्होंने 1980 और 90 के दशक में हिंदी सिनेमा में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने ‘कयामत’, ‘लोहा’ और ‘बंटवारा’ जैसी चर्चित फिल्में प्रोड्यूस की थीं। उन्होंने बॉबी देओल और रानी मुखर्जी की ‘बादल’, मिथुन चक्रवर्ती की ‘फूल और अंगार’, शत्रुघ्न सिन्हा और नीतू कपूर की ‘चोरों की बारात’ और आमिर खान की ‘बाजी’ भी प्रोड्यूस की थी, जो लोकप्रिय हुईं। इसके अलावा उनके खाते में 'मेहंदी', 'आ गले लग जा', 'आदमी' और 'जिगर' भी शामिल हैं। अख्तर की फिल्में काफी पसंद की जाती थी।

उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस आफताब पिक्चर्स के तहत कई फिल्मों का निर्माण किया था। उनकी कई फिल्में कमर्शियली हिट रही। हाल ही गुजरे जमाने के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार को खोने के बाद बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। मनोज 87 साल के थे और उन्हें उनकी देशभक्तिपूर्ण फिल्मों के चलते ‘भारत कुमार’ का टैग मिला हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका