न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, की यह मांग

भारत-पाकिस्तान सीजफायर, पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीति पर गंभीर चर्चा हो सके।

Posts by : Mansi | Updated on: Sun, 11 May 2025 1:57:22

भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, की यह मांग

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर आग्रह किया कि पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर जैसे गंभीर मुद्दों पर तत्काल चर्चा होनी चाहिए।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में लिखा, "मैं विपक्ष की सर्वसम्मति से अपील को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए। पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर चर्चा करना न सिर्फ आवश्यक है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है। इन मुद्दों पर चर्चा करना लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए बेहद ज़रूरी है, खासकर तब जब इसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। यह हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का अवसर भी है। मुझे विश्वास है कि आप इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे और शीघ्र ही पहल करेंगे।"

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जताई चिंता, विशेष सत्र की मांग दोहराई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, "आपको स्मरण होगा कि 28 अप्रैल 2025 को लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी नेताओं ने संयुक्त रूप से आपसे अनुरोध किया था कि पहलगाम हमले के मद्देनज़र संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए। अब जब ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर की घोषणा हो चुकी है, तो विपक्ष के सभी दल फिर एकमत होकर विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाते मैं यह मांग आपके सामने दोहराता हूं।"

कपिल सिब्बल ने भी उठाई आवाज़

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने भी प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान सीजफायर को लेकर एक ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी दलों को स्थिति की पूरी जानकारी दे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 12 मई को दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच क्या बातचीत होगी, इस पर भी स्पष्टता होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म