Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान पर भारी पड़ी भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर दी गई रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रॉल, देखें कमेंट्स

सुपरस्टार सलमान खान 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 May 2025 11:27:41

सलमान खान पर भारी पड़ी भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर दी गई रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रॉल, देखें कमेंट्स

सुपरस्टार सलमान खान 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में रहती है। फैंस सलमान (59) की एक-एक गतिविधि पर नजर रखते हैं और उन्हें बेइंतेहा प्यार करते हैं। हालांकि फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स सलमान की एक बात से खफा हो गए हैं और उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रॉल कर रहे हैं। दरअसल सलमान ने शनिवार (10 मई) रात भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते पर राहत जताते हुए एक ट्वीट किया, लेकिन इसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।

सलमान ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा था, “थैंक गॉड सीजफायर हो गया…”यूजर्स ने उन्हें सीजफायर पर कमेंट करने के लिए आलोचना की। इसका कारण ये है कि सलमान ने इससे पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और जवाब में भारतीय सेना की प्रतिक्रिया यानी ऑपरेशन सिंदूर पर एक शब्द नहीं बोला था।

उन्होंने तो सार्वजनिक रूप से इसे लेकर बयान दिया और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट शेयर की। यूजर्स ने सलमान पर आरोप लगाया कि उन्होंने भारतीय सैनिकों और आतंक के शिकार लोगों के बलिदान और बहादुरी को नजरअंदाज किया। सलमान के ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। सलमान ने इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है, न ही उन्होंने कोई नया ट्वीट किया है।
Salman Khan,superstar salman khan,salman troll,india,pakistan,india pakistan ceasefire,salman social media,pahalgam attack,operation sindoor सलमान खान के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं यूजर्स

एक यूजर ने लिखा, “सलमान पाकिस्तान की भलाई के बारे में अधिक चिंतित दिख रहे थे बजाय इसके कि वे भारत के दर्द पर कुछ बोलें।” दूसरे ने लिखा, “सलमान खान ने अपना ट्वीट हटा दिया, पहलगाम पर कोई पोस्ट नहीं की। शाहरुख खान और आमिर खान ने भी भारत पर आतंकी हमले के दौरान चुप्पी साधी।” तीसरे ने कहा, “भारत को सलमान खान का बहिष्कार करना चाहिए।” चौथे ने लिखा, “अगर पाकिस्तान में ब्लास्ट होता तो क्या वो बोलते भारत ने किया-सलमान खान ने 26/11 पर यह ट्वीट करने के बाद डिलीट किया था। पहलगाम पर शून्य ट्वीट।

शाहरुख खान, आमिर खान का भारत पर आतंकी हमला–चुप्पी साधी। हमेशा याद रखें-फाइट बैक इंडिया।” पांचवें ने लिखा, “मैं पिछले 15 साल से सलमान का फैन था, लेकिन आज से मैं उनसे नफरत करने लगा हूं।” छठे ने लिखा, “सलमान पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है क्योंकि वह पाकिस्तान की लड़कियों का गुलाम है, वह उनकी नजर में हीरो बनने की कोशिश कर रहा है।” सातवें ने लिखा, “देशभक्ति पर ये केवल फिल्म बनाएंगे, असल में दिखाएंगे नहीं।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका