न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आतंक को पनाह देना इनकी पुरानी फितरत है, पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो भड़की दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी पर कड़ा रुख अपनाया। एक आर्मी ऑफिसर की बेटी होने के नाते, दीपिका ने इस कायराना हरकत को शांति के खिलाफ बताया और भारतीय सैनिकों पर गर्व जताया। जानें, दीपिका का इस मुद्दे पर क्या कहना था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 12:08:22

आतंक को पनाह देना इनकी पुरानी फितरत है, पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो भड़की दीपिका कक्कड़

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और संघर्ष विराम के बाद कई सेलेब्रिटीज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और अन्य एक्शन ने सभी को हैरान कर दिया और गुस्से की लहर भी फैल गई। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है और फिर कहता है कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है, जो उसकी पुरानी आदत है।

दीपिका ने कहा, "सीजफायर को कुछ घंटों में तोड़ देना पाकिस्तान की एक कायराना हरकत है। यह न केवल शांति समझौते के खिलाफ है, बल्कि शांति की उम्मीदों पर भी एक बड़ा हमला है।"

दीपिका ने आगे कहा, "मैं एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूं, इसलिए मैंने युद्ध और उसके हालात के बारे में सुना है और मुझे पता है कि यह कितना दर्दनाक और डरावना हो सकता है, खासकर सैनिकों और उनके परिवारों के लिए, और वो लोग जो सीमा के पास रहते हैं। हम यह सोच भी नहीं सकते कि यह उनके लिए कितना भयानक हो सकता है। कोई भी युद्ध नहीं चाहता। हर कोई चाहता है कि सब कुछ सुलझ जाए और शांति रहे। लेकिन जब सामने एक ऐसा देश हो, जो कह कुछ और करे कुछ, तो फिर कोई और रास्ता नहीं बचता सिवाय लड़ाई के। हमारे देश के बहादुर सैनिक यही कर रहे हैं। इंडियन आर्मी पर हमें गर्व है।"

बता दें कि जब पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, उसी दिन दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहीम कश्मीर ट्रिप से दिल्ली लौटे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
'मैं सोच रहा कि आतंकी ईरान राज्य के बचे-खुचे हिस्से को खत्म कर दूं', युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
असम में NDA का फॉर्मूला फाइनल, बीजेपी, AGP और BPF के बीच सीटें तय
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
दिल्ली में चांदी ₹6,000 सस्ती, सोने में भी गिरावट, जानें 10 ग्राम का भाव
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: ना NDA, ना INDIA… विजय की पार्टी TVK अकेले लड़ेगी चुनावी मुकाबला, इफ्तार पार्टी में किया ऐलान
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
मौत की अफवाहों पर विराम, ‘मैं जिंदा हूं...’ कहकर नेतन्याहू ने जारी किया वीडियो
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
जमुई में नीतीश का इशारा, क्या सम्राट चौधरी होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
‘धुरंधर 2’ को बड़ा झटका, रिलीज से 2 घंटे पहले कई प्रीमियर शो रद्द, वजह का खुलासा
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
इजराइली पीएम के वीडियो पर उठे सवाल, AI वेरिफिकेशन को लेकर छिड़ी नई बहस
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद: CBFC ने साफ किया, गाने को नहीं दिया सर्टिफिकेट
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, छापेमारी के दौरान CM की दखल पर ममता बनर्जी को लगाई फटकार
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
‘बीड़ी जलइले’ पर ब्राज़ीलियन गर्ल्स का धमाकेदार डांस, यूजर्स हैरान, बोले—ये गाना वहां कैसे पहुंचा?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन