न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग देकर दुश्मन से लड़ने का मौका दिया जाए, AIMIM दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की मांग

पहलगाम हमले के बाद भारत की एकजुटता ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का संदेश दिया है। AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने सिविल डिफेंस फोर्स बनाने और शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के बाद दुश्मन से लड़ा जाने की सरकार से मांग की है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 1:42:13

 शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग देकर दुश्मन से लड़ने का मौका दिया जाए, AIMIM दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की मांग

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए जिस तरह पूरा देश एकजुट होकर खड़ा हो गया, उसने दुनिया के सामने भारत की ताकत को प्रदर्शित किया है। इस राष्ट्रीय एकता में केवल सैनिक ही नहीं, बल्कि आम नागरिक और नेताओं ने भी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पड़ोसी से लोहा लेने का संकल्प लिया है। बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव जहां पायलट के रूप में सेवा देने की इच्छा जाहिर करते हैं, वहीं ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेदादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने भी सरकार से शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग देने और दुश्मन से लड़ा जाने का मौका देने की मांग की है।

AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने दिल्ली में सिविल डिफेंस फोर्स बनाने की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एक नागरिक के रूप में मैं भी देश के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए तैयार हूं। चंडीगढ़ की तर्ज पर दिल्ली में भी सिविल डिफेंस फोर्स बनाया जाए। शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग के बाद हमें भी देश के लिए दुश्मन मुल्क से मुकाबला करने का मौका दिया जाए।" इसके साथ ही उन्होंने भारतीय सेना को टैग करते हुए यह भी कहा कि इमरजेंसी स्थिति में नागरिकों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था हो तो कृपया जानकारी दें।

इससे पहले शोएब जमई ने यह भी कहा था कि यदि भारत के मुसलमानों को 15 मिनट के लिए सत्ता सौंप दी जाए, तो पूरे पाकिस्तान को नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के दौरान सरकार के साथ मजबूती से खड़े दिखाई दिए हैं। ओवैसी के वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं, और भाजपा समर्थक भी उनकी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म