न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीमा पर तनाव के बीच पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, रक्षा प्रमुखों के साथ की रणनीतिक चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर एक अहम सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देश के शीर्ष रक्षा और सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और थल, वायु एवं नौसेना प्रमुखों ने भाग लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 11 May 2025 2:46:48

सीमा पर तनाव के बीच पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक, रक्षा प्रमुखों के साथ की रणनीतिक चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आवास पर एक अहम सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देश के शीर्ष रक्षा और सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए। इस उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान और थल, वायु एवं नौसेना प्रमुखों ने भाग लिया।

बैठक ऐसे समय पर हुई है जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति भले ही फिलहाल शांत दिख रही हो, लेकिन हालिया संघर्ष विराम उल्लंघनों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। शनिवार को पाकिस्तान की ओर से सीमा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था, हालांकि रात के समय स्थिति सामान्य रही।

कुछ ही घंटे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया था, जिसे नई दिल्ली ने भी सकारात्मक रूप से लिया। दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी रोकने पर सैद्धांतिक सहमति जताई थी।

हालांकि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ किया कि भारत अपनी आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति पर कायम है और किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत की सुरक्षा और संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता।

इस बीच, पाकिस्तान की ओर से अमेरिका को मध्यस्थ बनाने की कोशिशें तब देखी गईं जब भारत की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद उसने फिर से संघर्ष विराम का ऐलान किया। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल गतिविधियां देखी गईं, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से रोका।

भारत ने स्पष्ट किया है कि श्रीनगर, गुजरात और राजस्थान के कुछ सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे, जिससे कुछ स्थानों पर एहतियातन बिजली आपूर्ति तक रोकनी पड़ी। इन घटनाओं को लेकर भारतीय सेना पूरी सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है।

शनिवार देर रात एक प्रेस वार्ता में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत ने इन उल्लंघनों को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, "हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह जिम्मेदारी से व्यवहार करे और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में सहयोग दे।"

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों को किसी भी स्थिति में तुरंत और कड़ा जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सीमाओं की पवित्रता और देश की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी बयान जारी कर कहा कि उनका देश संघर्ष विराम को पूरी ईमानदारी से लागू करने का इच्छुक है। उन्होंने इसे क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में एक नई शुरुआत बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म