#WATCH ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO से बात करके संघर्ष विराम की पहल की थी...भारत हम
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को सुधरने का एक मौका दिया था, लेकिन उसने उसे गंवा दिया। रात को हमारे देशवासियों पर हमला करके पाकिस्तान ने अपनी असलियत दिखा दी है, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। हमारी सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार है।"
पीएम मोदी के सीजफायर पर सोशल मीडिया पोस्ट नहीं करने को लेकर शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री को पहले से पता था कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि अमेरिका और पाकिस्तान द्वारा सीजफायर की घोषणा के बावजूद पीएम मोदी ने इसे सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया। पाकिस्तान को बार-बार सुधारने की कोशिश के बाद अब उसे सबक सिखाने की जरूरत है। भारत और भारतीय सेना इतनी ताकतवर है कि उन्होंने रातों-रात पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया।"
शिंदे ने पाकिस्तान की तुलना कुत्ते की दुम से करते हुए कहा, "जैसे कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती, पाकिस्तान भी वैसा ही है। अगर जरूरत पड़ी, तो उस दुम को काटना ही पड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी वह काम करने में सक्षम हैं। पाकिस्तान की नमकहरामी और बेईमानी को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
















