न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान – ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है

सीजफायर के बाद भी जारी ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान आया है। IAF ने कहा कि मिशन अब भी जारी है और पूरी जानकारी जल्द साझा की जाएगी। पाकिस्तान के उल्लंघन का भारत ने दिया करारा जवाब, वहीं अमेरिका ने सीजफायर की पुष्टि की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 11 May 2025 2:51:11

सीजफायर के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान – ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है

पाकिस्तान के साथ सीजफायर की घोषणा के बाद भारतीय वायुसेना (IAF) ने एक अहम बयान जारी किया है। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि "ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है"। वायुसेना के अनुसार, इस ऑपरेशन के लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं और इसकी विस्तृत जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।

IAF ने कहा, "भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत सौंपी गई सभी जिम्मेदारियां सटीकता और पूरी निष्ठा के साथ निभाई हैं। यह मिशन रणनीतिक रूप से योजनाबद्ध और सावधानीपूर्वक संचालित किया गया था, जो राष्ट्रहित के अनुरूप है। चूंकि यह ऑपरेशन अभी चल रहा है, इसकी संपूर्ण जानकारी जल्द ही दी जाएगी।" साथ ही वायुसेना ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और बिना पुष्टि की कोई जानकारी न फैलाएं।

शनिवार, 10 मई 2025 की शाम को भारत के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि पाकिस्तान की अपील पर दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू किया गया है। हालांकि, इस सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान ने एकतरफा उल्लंघन किया। उसने जम्मू-कश्मीर सहित कई क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिनका भारतीय सेना ने त्वरित और निर्णायक जवाब दिया। भारत ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। रात 10 बजे के बाद पाकिस्तान की तरफ से कोई भी गतिविधि दर्ज नहीं हुई।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी सीजफायर की पुष्टि

सीजफायर की घोषणा सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर की। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान ने आपसी सहमति से यह समझौता किया है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी आधिकारिक रूप से सीजफायर की पुष्टि की।

एस. जयशंकर ने भारत का रुख स्पष्ट किया

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी एक ट्वीट में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर सहमति बनी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत आतंकवाद के हर रूप और उसकी सभी अभिव्यक्तियों के खिलाफ पहले की तरह ही दृढ़ रुख अपनाएगा और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में धमाकों से बढ़ा तनाव
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल