न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों दिल से सॉरी..., भारत-पाक तनाव के बीच रणवीर इलाहाबादिया की इस पोस्ट पर भड़के यूजर्स

रणवीर इलाहाबादिया ने भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच पाकिस्तानियों से माफी मांगने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए। यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट को लेकर तीखी आलोचना की और कई ने उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई। इस विवाद के बाद रणवीर ने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 11 May 2025 12:22:49

प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों दिल से सॉरी..., भारत-पाक तनाव के बीच  रणवीर इलाहाबादिया की इस पोस्ट पर भड़के यूजर्स

फेमस पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) एक बार फिर विवादों में घिरे हुए हैं। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की, जिसने लोगों के बीच हलचल मचा दी। इस पोस्ट में रणवीर पाकिस्तानियों से माफी मांगते हुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर आलोचना की।

रणवीर इलाहाबादिया ने पाकिस्तानियों से मांगी माफी

बीते 10 मई को रणवीर इलाहाबादिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई पोस्ट शेयर किए थे, जिसमें से एक में उन्होंने पाकिस्तानियों से माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, "प्यारे पाकिस्तानी भाइयों और बहनों, मुझे इसके लिए कई भारतीयों से नफरत मिलेगी, लेकिन ये कहना जरूरी है। कई भारतीयों की तरह मेरे दिल में भी आपके लिए नफरत नहीं है। हम में से कई लोग शांति चाहते हैं।" रणवीर ने यह भी कहा था कि वह पाकिस्तान के लोगों के साथ शांति चाहते हैं, हालांकि इस तरह की बात करने पर कई भारतीयों से नफरत का सामना कर रहे हैं।

पाक सेना और ISI पर क्या बोले रणवीर?

रणवीर ने आगे यह भी लिखा कि, "आपका देश सरकार नहीं चलाती है। इसे आपकी सेना और आपकी गुप्त सेवा (आईएसआई) चलाती है। इन दो खलनायकों ने आजादी के बाद से आपकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। वह लगातार भारत में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार रहे हैं। दिल से सॉरी अगर लग रहा है कि हम नफरत फैला रहे हैं।"

लोगों ने यूट्यूबर को सुनाई खरी-खोटी

हालांकि, रणवीर का यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वह आलोचनाओं का शिकार हो गए। पोस्ट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स ने उन्हें तीखे शब्दों में जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा, "तुम जेल में ठीक थे," जबकि दूसरे ने कहा, "तुम पाकिस्तान में ही रहो।" कुछ यूजर्स ने रणवीर के इस पोस्ट को डिलीट करने पर भी सवाल उठाए और पूछा, "पोस्ट डिलीट क्यों की, अब डर रहे हो?" एक अन्य यूजर ने तो उन्हें अनफॉलो करने की सलाह दी।

रणवीर का विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब रणवीर इलाहाबादिया विवादों में घिरे हैं। इससे पहले, यूट्यूबर समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में भी रणवीर ने विवादित कमेंट किए थे, जिसके बाद वह कई दिनों तक सुर्खियों में रहे थे।

रणवीर का पोस्ट डिलीट होना

विवाद बढ़ता देख रणवीर ने माफी वाली पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गए। फिलहाल, यह देखना होगा कि इस विवाद का क्या असर उनके करियर पर पड़ता है और वह इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल