न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, फूट-फूट कर रोती हुई आईं नजर

मोनालिसा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे फूट-फूट कर रोती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका परिवार उन्हें संभालता हुआ दिख रहा है। फैंस परेशान हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, कुछ इसे सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से जोड़ रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 9:03:22

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद मोनालिसा का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, फूट-फूट कर रोती हुई आईं नजर

सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मोनालिसा अक्सर अपनी रील्स से लोगों का दिल जीतती रहती हैं। उनके फैंस को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आता है, लेकिन हाल ही में उनका एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा को उनका परिवार संभालता हुआ दिखाई दे रहा है।

मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में मोनालिसा पहले एक कमरे में बैठकर किसी से बात करती दिख रही हैं, और फिर जैसे ही वे घर से बाहर आती हैं, उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। विदाई के दौरान उनका चेहरा गहरे दुख से भरा हुआ था। उनके साथ परिवार के सदस्य भी हैं जो उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं। मोनालिसा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।

फैंस हुए परेशान

मोनालिसा को इस तरह रोते हुए देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं और वीडियो पर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "दुख आने के बाद खुशी आती है," जबकि दूसरे ने लिखा, "ऐसा क्या हो गया जो मोनालिसा इतनी रो रही हैं?" कुछ लोग इस वीडियो को सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी से भी जोड़ रहे हैं, क्योंकि सनोज मिश्रा की फिल्म से मोनालिसा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही थीं।

सनोज मिश्रा हुए गिरफ्तार

सनोज मिश्रा की फिल्म से मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। मगर सनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर एक महिला ने काम दिलाने के बहाने शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सनोज ने तीन बार उनका गर्भपात कराया है।

पीड़िता के मुताबिक, साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत होती रही और फिर डायरेक्टर ने 17 जून 2021 को उसे फोन कर बताया कि वो झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच चुका है। जब पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देते हुए मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी सनोज मिश्रा ने आत्महत्या की धमकी दी। इसके बाद डर के मारे पीड़िता उससे मिलने चली गई। अगले दिन 18 जून 2021 को आरोपी ने फिर फोन किया और आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया।

आरोप है कि वहां से आरोपी उसे एक रिसॉर्ट में ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने FIR में बताया कि आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो वो इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही, उसे फिल्मों में काम दिलाने का लालच भी दिया।।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड