Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

KGMU : नर्सिंग के 733 पदों पर की जाएगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इन बातों पर करें गौर

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने नर्सिंग के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ऐसे में निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Apr 2025 6:05:20

KGMU : नर्सिंग के 733 पदों पर की जाएगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इन बातों पर करें गौर

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने नर्सिंग के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ऐसे में निर्धारित योग्यता वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.kgmu.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 मई तय की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 733 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 264 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 60 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 168 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 204 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 37 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

वे उम्मीदवार जो बीएसएसी नर्सिंग या डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी कर चुके हैं इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। आयु सीमा की बात की जाए तो आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु में 5 साल तक छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2360 रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1416 रुपए की राशि तय की गई है।
ऐसे होगा चयन

चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। परीक्षा 100 नंबर के लिए होगी। प्रश्न हल करने के लिए 2 घंटे की अवधि मिलेगी। भर्ती में जो योग्यता मांगी गई है, उसी से जुड़े 60 अंक के प्रश्न आएंगे, 10-10 नंबर के जनरल नॉलेज, इंग्लिश, मैथ और रीजनिंग से सवाल भी आएंगे। हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की आधिकारिक वेबसाइटwww.kgmu.orgपर जाएं।
- अब होमपेज पर “जॉब Opportunities” पर जाएं।
- यहां “Nursing Officer Recruitment 2025” से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- “Apply Online” बटन पर क्लिक करें और नया पेज खुलने पर अपनी जानकारी भरनी शुरू करें।
- मांगी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव आदि ध्यान से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे- फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र सहित अन्य मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology