न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुनीता का गुस्सा देखने के बाद कृष्णा को हुआ पछतावा! मामा-मामी से फिर मांगी माफी, उन्हें बताया पैरेंट्स जैसा

कपिल शर्मा शो के प्रमुख एक्टर कृष्णा अभिषेक का लंबे समय से उनके मामा गोविंदा के साथ विवाद चल रहा है। इस वीकेंड पर गोविंदा और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Sep 2021 1:41:48

सुनीता का गुस्सा देखने के बाद कृष्णा को हुआ पछतावा! मामा-मामी से फिर मांगी माफी, उन्हें बताया पैरेंट्स जैसा

कपिल शर्मा शो के प्रमुख एक्टर कृष्णा अभिषेक का लंबे समय से उनके मामा गोविंदा के साथ विवाद चल रहा है। इस वीकेंड पर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कपिल के शो में आए थे। इस कड़ी से कृष्णा नदारद थे, क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों साफ कर दिया था कि वे किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। उसके बाद सुनीता ने नाराजगी जताते हुए कृष्णा पर भड़ास निकाली थी।

अब कृष्णा चाहते हैं कि उनके मामा और मामी उन्हें माफ कर दें। कृष्णा का कहना है कि वे कई बार माफी मांग चुके हैं, लेकिन वे उन्हें माफ नहीं कर रहे हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार कृष्णा ने कहा कि मुझे मालूम है कि मेरी मामी ने मेरे खिलाफ बहुत कुछ बोला है। इस चीज से मैं काफी दुखी हूं, लेकिन अब मुझे एहसास होता है कि वे बहुत गुस्से में हैं, क्योंकि वे मुझसे नाराज हैं। यह कुछ फिल्मी था कि मैं उसका चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहतीं।

वे मुझसे बहुत प्यार करते हैं, वरना गुस्सा क्यों होते : कृष्णा

कोई आपसे तभी नाराज होता है, जब वह आपसे प्यार करता है। मैंने एक बार नहीं बल्कि कई बार अपने मामा-मामी से माफी मांगी है, लेकिन वे मुझे माफ नहीं कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि वे मुझसे बहुत प्यार करते हैं, वरना वे मुझसे इतना गुस्सा क्यों करते? ये शब्द सिर्फ मां या बाप ही बोल सकते हैं, जब वे अपने बच्चों से नाराज होते हैं। मैं ये आपको लिखकर दे सकता हूं। मैं अपने मामा और मामी से बहुत प्यार करता हूं। मैंने उनकी माफी पाने की कई बार कोशिश की, लेकिन वे मेरी माफी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और यहीं पर दिक्कत है।

मैं नहीं जानता कि वे मुझे माफ क्यों नहीं करना चाहते, वो भी तब जब मैं उनके बच्चे की तरह हूं। कई इंटरव्यूज में कई बार मैंने कहा है कि हम मामला सुलझा लेंगे और उन्होंने भी ऐसा कहा, लेकिन हम अभी भी उसी जगह पर खड़े हैं। मैं मामा और मामी से बहुत प्यार करता हूं। उनकी नाराजगी मुझे परेशान कर रही है। मैं अंदर से दुखी हूं। मैं इन सबसे परेशान हो चुका हूं। वे लोग मेरे पैरेंट्स की तरह हैं।

krushna abhishek,govinda,sunita ahuja,vinay anand,kapil sharma show,bollywood news in hindi

एक और भांजे विनय आनंद ने सुनीता को बताया मां जैसा

इस बीच गोविंदा के एक और भांजे भोजपुरी फिल्मों के स्टार विनय आनंद ने अपनी मामी का बचाव किया है। उन्होने कहा कि वे मेरी मां जैसी हैं। विनय ने ईटी से बात करते हुए कहा कि सुनीता मामी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने हमें एक मां की तरह लाड़-प्यार किया और हमें इतना प्यार दिया कि मैं अपने पूरे जीवन में चुका नहीं सकता। वे मेरे लिए एक मां की तरह है। उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा है और हमेशा मेरा साथ दिया। विनय आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया जैसी कुछ हिन्दी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात कही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर