न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ ने पार किया एक और खास आंकड़ा, जानें कमाई, करण जौहर और वरुण धवन ने यूं की फिल्म की तारीफ

शाहरुख खान की ‘जवान’ नित नई ऊंचाइयां छूती जा रही है और इसने 350 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 11:14:06

‘जवान’ ने पार किया एक और खास आंकड़ा, जानें कमाई, करण जौहर और वरुण धवन ने यूं की फिल्म की तारीफ

शाहरुख खान की ‘जवान’ नित नई ऊंचाइयां छूती जा रही है और इसने 350 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘जवान’ ने बुधवार (13 सितंबर) को 7वें दिन 23.3 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके बाद फिल्म का भारत में ओवरऑल कलेक्शन 368.38 करोड़ हो गया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कमाई 621 करोड़ रुपए हो गई है।

‘जवान’ ने गुरुवार (7 सितंबर) को रिलीज के पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन शुक्रवार को 53.23 करोड़, तीसरे दिन शनिवार को 77.83 करोड़, चौथे दिन रविवार को 80.1 करोड़, पांचवें दिन सोमवार को 32.92 करोड़ और छठे दिन मंगलवार को 26 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

हालांकि इसकी कमाई अब घट रही है, लेकिन माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर यह फिर से लंबी छलांग लगाएगी। एटली के डायरेक्शन वाली इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, प्रियमणि, सुनील ग्रोवर के भी खास रोल हैं। संजय दत्त और दीपिका पादुकोण के कैमियो हैं।

इस बीच ‘गदर 2’ की कमाई अब सिमटती जा रही है। रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार (13 सितंबर) को फिल्म ने महज 35 लाख रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई 516.43 करोड़ रुपए हो गई है। अब ‘गदर 2’ का ‘पठान’ तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है। इसी साल रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘पठान’ ने कुल 543.09 करोड़ रुपए कमाए थे।

jawan,shahrukh khan,nayanthara,deepika padukone,karan johar,varun dhawan,vijay sethupthi

हम शाहरुख की तारीफ में सिर झुकाते हैं : करण जौहर

हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने ‘जवान’ देखी और सोशल मीडिया पर इसकी काफी तारीफ की। उन्होंने ‘जवान’ का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'OMFG, मैं इस पार्टी के लिए लेट हो गया, लेकिन क्या पार्टी थी। एटली ने स्टेडियम के बाहर हिट किया है। यह बड़ी भावनाओं से भरपूर एड्रेनालाईन रश फिल्म है जिसे इंडियन सिनेमा ने बनाया है जो कि परफेक्ट है।

फिल्म का हर एक फ्रेम शानदार है, सारे कैरेक्टर एकदम बढ़िया थे। सानिया मल्होत्रा, प्रियामणि, पूरा ग्रुप। नयनतारा और विजय सेतुपति ने कमाल कर दिया, वहीं दीपिका पादुकोण का कैमियो शानदार था। उन्हें अपने हिस्से की भरपूर लाइमलाइट मिली। और मैं शाहरुख के बारे में क्या कहूं वो मेगास्टार हैं, हम उनकी तारीफ में सर झुकाते हैं। अगर आपने 'जवान' को नहीं देखा है तो आप नहीं जानते कि आप क्या खो रहे हैं।’

एक्टर वरुण धवन ने भी फिल्म की प्रशंसा की है। वरुण ने ट्वीट किया, “जवान ब्लॉकबस्टर फिल्म है। शाहरुख खान का फिल्म में स्टारडम के साथ एक्टिंग भी दिखी। मुझे बहुत मजा आया जैसे एक बच्चे को कैंडी स्टोर में महसूस होता है। एटली कुमार ने हर पल को खूबसूरती से दिखाया है, अन्ना क्या बात हैं सर सुपर स्टफ।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार