न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तब्बू, करीना व कृति की ‘क्रू’ ने की शानदार शुरुआत, रणदीप और कुणाल की फिल्मों में चल रही है कांटे की टक्कर

तब्बू, करीना कपूर खान व कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' शुक्रवार (29 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैंस इसका बेसब्री से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 2:13:02

तब्बू, करीना व कृति की ‘क्रू’ ने की शानदार शुरुआत, रणदीप और कुणाल की फिल्मों में चल रही है कांटे की टक्कर

तब्बू, करीना कपूर खान व कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' शुक्रवार (29 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस तक का अच्छा-खासा रिस्पोंस मिला। ऑडियंस ने इसे मनोरंजन से भरपूर फिल्म बताया है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और दमदार ओपनिंग की। बॉक्स ऑफिर ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की।

अभी इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की डिटेल सामने नहीं आई है। वीकेंड (शनिवार-रविवार) को कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। इस मूवी का बजट लगभग 50 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। ‘क्रू’ तीन एयर होस्टेस की कहानी है जो एक दिवालिया हो चुकी एयरलाइन में काम करती हैं। तीनों ही अपनी-अपनी लाइफ की प्रॉब्ल्म्स में फंसी हुई हैं। एयरलाइन में काम करने के बावजूद इन्हें सैलरी नहीं मिल रही।

इन्हीं परेशानियों के बीच कहानी आगे बढ़ती है जहां तीनों एक्ट्रेस एक डकैती को अंजाम देने की कोशिश करती हैं। पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का प्यारा कैमियो दिखाया गया है, जो कृति के प्रेमी की भूमिका में हैं। ‘क्रू’ में कॉमेडियन कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी हैं। डायरेक्शन ‘लूटकेस’ फेम राजेश ए कृष्णन ने किया है। फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क बैनर के तहत बनाया गया है।

crew,crew movie,tabu,Kareena Kapoor Khan,kriti sanon,swatantrya veer savarkar,randeep hooda,madgaon express,kunal kemmu

जानें ‘स्वांतत्र्य वीर सावरकर’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों पिछले सप्ताह एक ही दिन 22 मार्च को रिलीज हुई 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'मडगांव एक्सप्रेस' के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक्टर रणदीप हुड्डा और कुणाल खेमू दोनों ने ही इस बार बतौर डायरेक्टर करिअर शुरू किया। दोनों मूवी का स्वभाव और जॉनर एक-दूसरे से अलग है। ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर' सीरियस ड्रामा फिल्म है, जिसमें देश की आजादी के लिए भिड़ने वाले सावरकर की कहानी दिखाई गई है।

यह सावरकर के जीवन पर आधारित बायोपिक पिक्चर है। इस फिल्म के 8वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। इसने शुक्रवार को 1.15 करोड़ कमाए। इससे मूवी का टोटल बिजनेस 12.50 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 1.5 करोड़, दूसरे दिन 2.25 करोड़, तीसरे दिन 2.7 करोड़, चौथे दिन 2.15 करोड़, पांचवें दिन 1.5 करोड़, छठे दिन 1 करोड़ और सातवें दिन 1.15 करोड़ रुपए कमाए थे।

दूसरी ओर 'मडगांव एक्सप्रेस' कॉमेडी के तड़के के साथ बनी फिल्म है, जिसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो गोवा जाना चाहते हैं। फिल्म ने 8वें दिन यानी शुक्रवार को 85 लाख रुपए तक का कारोबार किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 14.25 करोड़ रुपए हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम