न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एनिमल’ दूसरे दिन ही बनी 100 करोड़ी, ‘सैम बहादुर’ की कमाई में भी हुआ सुधार, ‘टाइगर 3’ का हाल भी जानें

इस शुक्रवार (1 दिसंबर) को 2 बड़ी फिल्में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ एक साथ सिनेमाघरों में आईं। दोनों ही फिल्मों के लिए पिछले कई दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Dec 2023 11:47:53

‘एनिमल’ दूसरे दिन ही बनी 100 करोड़ी, ‘सैम बहादुर’ की कमाई में भी हुआ सुधार, ‘टाइगर 3’ का हाल भी जानें

इस शुक्रवार (1 दिसंबर) को 2 बड़ी फिल्में ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ एक साथ सिनेमाघरों में आईं। दोनों ही फिल्मों के लिए पिछले कई दिनों से फैंस में जबरदस्त क्रेज दिख रहा था। पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। 'कबीर सिंह' फेम संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' का डायरेक्शन किया है।

सैकनिल्क के मुताबिक ‘एनिमल’ ने पहले दिन भारत में 63 करोड़ रुपए तो दूसरे दिन शनिवार (2 दिसंबर) को अपनी फॉर्म बरकरार रखते हुए 66 करोड़ रुपए बटोरे। इस तरह से 'एनिमल' दो दिन में ही 100 करोड़ी फिल्मों के एलीट क्लब में शामिल हो गई। इसने कुल 129 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। 'एनिमल' सबसे तेज 100 करोड़ रुपए कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

इस फेहरिश्त में पहले 'पठान', 'जवान', 'टाइगर 3, 'KGF चैप्टर 2' और 'गदर 2' जैसी फिल्में शामिल थीं। वर्ल्डवाइड बात करें तो ‘एनिमल’ की कमाई 200 करोड़ रुपए पार कर गई है। फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भविष्यवाणी की थी कि ‘एनिमल’ रणबीर के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर होगी। अपनी पोस्ट में तरण ने लिखा कि कैसे ‘एनिमल’ न केवल शहरी क्षेत्रों ही नहीं बल्कि बल्कि टियर 1, टियर 2 और टियर 3 स्क्रीन्स पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

animal,sam bahadur,tiger 3,box office collection,ranbir kapoor,vicky kaushal,Salman Khan,rashmika mandanna

फैंस को लुभा रही है ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग

अब नजर डालते हैं मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी 'सैम बहादुर' के बिजनेस पर। फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन इसमें बढ़िता तेजी देखी गई। शनिवार को इसके खाते में 9.25 करोड़ रुपए आ गए। इसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 15.50 करोड़ रुपए हो गई है।

माना जा रहा है कि आज रविवार को यह फिल्म और अच्छा बिजनेस करेगी। फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी दिखाई गई है। इसमें विक्की के साथ फातिमा सना शेख व सान्या मल्होत्रा के भी अहम किरदार हैं। फैंस को विक्की कौशल की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है। इस बीच, सलमान खान की ‘टाइगर 3’ इन दो फिल्मों के आने के बाद काफी कमजोर पड़ गई है।

दिवाली (12 नवंबर) के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने शनिवार को 21वें दिन भारत में 1.25 करोड़ रुपए की कमाई की। भारत में यह अभी तक 300 करोड़ तक भी नहीं पहुंची है। इसका कुल आंकड़ा 280.24 करोड़ रुपए ही हुआ है। इसने 100 करोड़ का आंकड़ा बहुत जल्दी छू लिया था, लेकिन इसके बाद रफ्तार सुस्त हो गई। हालांकि दुनियाभर में ‘टाइगर 3’ की कुल कमाई 400 करोड़ रुपए को पार कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे