न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में शिक्षकों की भारी कमी, 2027 तक भर्तियों और पदोन्नति से भरेंगे खाली पद

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अब 2,129 वरिष्ठ अध्यापक और 2,202 व्याख्याता पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी एक बड़ी संख्या में पद रिक्त रहेंगे, जिन्हें पदोन्नतियों (DPC) के जरिए भरा जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 30 May 2025 11:09:05

राजस्थान में शिक्षकों की भारी कमी, 2027 तक भर्तियों और पदोन्नति से भरेंगे खाली पद

जयपुर। राजस्थान के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा असर पड़ रहा है, क्योंकि वरिष्ठ अध्यापक और व्याख्याता जैसे दो प्रमुख पदों पर हजारों नियुक्तियां वर्षों से लंबित हैं। इस समय 1.09 लाख स्वीकृत वरिष्ठ अध्यापक पदों में से 37,249 पद और 57,194 व्याख्याता पदों में से 18,651 पद खाली हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) अब 2,129 वरिष्ठ अध्यापक और 2,202 व्याख्याता पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। लेकिन इसके बाद भी एक बड़ी संख्या में पद रिक्त रहेंगे, जिन्हें पदोन्नतियों (DPC) के जरिए भरा जाएगा।

पदोन्नतियों में वर्षों से देरी, कोर्ट में मामला लंबित

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक के लिए पिछले पांच वर्षों से कोई पदोन्नति नहीं हुई है, जिससे लगभग 30,000 पद खाली हैं। इसी तरह वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद पर केवल दो साल की डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) हुई है, बाकी तीन साल लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले के चलते ये पदोन्नतियां रुकी हुई हैं।

स्टाफिंग पैटर्न से बनेंगे नए पद

शर्मा ने सुझाव दिया कि यदि सरकार स्टाफिंग पैटर्न लागू करती है, तो शिक्षा विभाग में लगभग 38,000 नए पद सृजित हो सकते हैं। ये पद नवक्रमोन्नत विद्यालयों के लिए होंगे, जहां हिंदी और अंग्रेजी विषयों के व्याख्याताओं की भारी कमी है। इनमें से 50% पद सीधी भर्ती से और बाकी पद पदोन्नति से भरे जा सकते हैं। उन्होंने मांग की कि 1 जुलाई से शुरू हो रहे नए सत्र से पहले सरकार पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा करे, ताकि विद्यार्थियों को विषय शिक्षक मिल सकें।

50% पद एडवांस जोड़े जा रहे – शिक्षा सचिव

शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुणाल ने माना कि विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं और डीपीसी प्रक्रियाएं लंबित हैं। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 28,000 शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है, जबकि 21,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि जो पद 2027 तक रिक्त होने की संभावना है, उनके आधार पर 50% अतिरिक्त पद एडवांस रूप से जोड़ दिए जाएं। चूंकि भर्ती प्रक्रिया लंबी होती है, इसलिए 2026-27 तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है।

नई शिक्षा नीति के अनुसार वैकेंसी का पुनर्गठन

शिक्षा सचिव ने बताया कि अंतिम बार स्टाफिंग पैटर्न 2014 में लागू किया गया था। अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए नए कैडर और पदों का सृजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में लंबित डीपीसी केस को वापस लेने की तैयारी है, जिससे 20,000 अतिरिक्त पद जल्द ही भरने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

लक्ष्य – दो साल में शिक्षकों की वैकेंसी नगण्य करना

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक शिक्षकों की रिक्तियों को लगभग समाप्त कर दिया जाए। इस योजना के अंतर्गत, सीधी भर्तियों के साथ-साथ लंबित डीपीसी को तेजी से निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि यह योजना समय पर क्रियान्वित होती है, तो आने वाले दो वर्षों में राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी लगभग समाप्त हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?