न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एलिमिनेटर में मुंबई की जीत, शुभमन गिल का बड़ा बयान –तीन कैच छोड़ना भारी पड़ा, बना हार का कारण

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई की शानदार गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण ने निर्णायक भूमिका निभाई, वहीं गुजरात की टीम कैच छोड़ने की बड़ी गलती कर बैठी, जिसका असर नतीजे पर साफ दिखा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 9:56:22

एलिमिनेटर में मुंबई की जीत, शुभमन गिल का बड़ा बयान –तीन कैच छोड़ना भारी पड़ा, बना हार का कारण

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई की शानदार गेंदबाज़ी और क्षेत्ररक्षण ने निर्णायक भूमिका निभाई, वहीं गुजरात की टीम कैच छोड़ने की बड़ी गलती कर बैठी, जिसका असर नतीजे पर साफ दिखा।

गिल ने दी अपनी प्रतिक्रिया

मैच के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने हार की वजह स्पष्ट करते हुए कहा कि “जब आप एक बड़े मैच में लगातार तीन कैच छोड़ते हैं, तो गेंदबाज़ों को कोई मदद नहीं मिलती। ऐसे में मैच को अपने नियंत्रण में रखना मुश्किल हो जाता है।” गिल ने माना कि टीम ने पूरी मेहनत की लेकिन अंतिम ओवरों में लय टूटने से परिणाम हाथ से निकल गया।

शुभमन गिल ने कहा, “आज का मुकाबला वाकई रोमांचक था। हमारे लिए 3-4 ओवर बहुत महंगे साबित हुए। हालांकि, हम अंतिम तक मुकाबले में बने रहे और टीम ने बेहतर खेल दिखाया। गेंदबाज़ों को सपोर्ट न मिलना भी हमारे खिलाफ गया।”

गिल ने बल्लेबाजी के दौरान टीम की रणनीति पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टीम ने अपना प्लान क्लियर रखा था — “हमने साई और वॉशिंगटन सुंदर को कहा था कि अपना नैचुरल गेम खेलें और जीत का प्रयास करें। इस पूरे सीजन टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसका श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है, खासकर साई सुदर्शन को, जिन्होंने लगातार अहम पारियां खेलीं।”

गिल ने साथ ही यह भी जोड़ा कि “अगर हम मुंबई को 210 रनों के भीतर रोक लेते, तो यह लक्ष्य चेज़ करना संभव होता।”

अब आगे क्या? – मुंबई बनाम पंजाब, फाइनल की दौड़ में भिड़ंत

इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 में पहुंच गई है, जहां उसका सामना श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स से होगा। जो भी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी, वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ IPL 2025 का फाइनल खेलेगी।

मुंबई के लिए यह जीत न केवल मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि टीम को खिताब के और करीब ले जाती है। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए यह हार सीजन का अंत साबित हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत