न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया दावा, भारत-पाकिस्तान को लड़ने से रोका, कहा- 'हम व्यापार नहीं कर सकते गोली चलाने वालों से'

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका और कहा कि अमेरिका उन देशों से व्यापार नहीं कर सकता जो एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हों। भारत ने इस दावे को खारिज किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 8:33:13

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया दावा, भारत-पाकिस्तान को लड़ने से रोका, कहा- 'हम व्यापार नहीं कर सकते गोली चलाने वालों से'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को एक बार फिर यह दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका को टालने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन उन देशों के साथ व्यापार नहीं कर सकता जो एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हों।

ट्रंप ने यह बयान ओवल ऑफिस में अरबपति उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के साथ हुए संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिया। उन्होंने कहा, “हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका। मेरा मानना है कि यह संघर्ष परमाणु युद्ध में बदल सकता था।”

ट्रंप ने आगे कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के नेताओं के साथ-साथ अपने प्रशासन का भी धन्यवाद करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि व्यापार को लेकर हुई बातचीत के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका उन देशों के साथ व्यापार नहीं कर सकता जो एक-दूसरे पर गोलीबारी कर रहे हों और जिनसे परमाणु हथियार इस्तेमाल किए जाने की संभावना हो।

सीजफायर पर फिर लिया क्रेडिट

ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेता 'महान' हैं और उन्होंने समझदारी का परिचय देते हुए आपसी सहमति से संघर्ष को विराम दिया। उन्होंने इसे एक बड़ी सफलता करार दिया। यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम का श्रेय खुद को दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने कई बार ऐसा दावा किया है। हालांकि, भारत ने उनके इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

विदेश मंत्रालय ने दी सफाई—सीजफायर आपसी सहमति से हुआ

भारत के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष विराम दोनों देशों की आपसी सहमति से हुआ था। मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से भारत को कॉल किया गया था और फिर दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच हुई बातचीत के बाद सीजफायर पर सहमति बनी।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने किया ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना के लगभग दो सप्ताह बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर 'ऑपरेशन सिंदूर' की शुरुआत की। चार दिन तक सीमा के दोनों ओर ड्रोन और मिसाइल हमलों का सिलसिला चला, जिसके बाद अंततः 10 मई को भारत और पाकिस्तान ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब