न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: हिटमैन का धमाका – एलिमिनेटर में रिकॉर्ड्स की बरसात, माइकल हसी को छोड़ा पीछे

एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि ना सिर्फ मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया, बल्कि रोहित ने एक-दो नहीं बल्कि 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 9:57:10

IPL 2025: हिटमैन का धमाका – एलिमिनेटर में रिकॉर्ड्स की बरसात, माइकल हसी को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से ऐसा गदर मचाया कि ना सिर्फ मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर-2 में प्रवेश किया, बल्कि रोहित ने एक-दो नहीं बल्कि 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 38 साल की उम्र में भी ‘हिटमैन’ की लय और लपट ने क्रिकेट प्रेमियों को दंग कर दिया।

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए ये 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे उम्रदराज बल्लेबाज़ जिनका स्कोर 80+ रन का रहा

रोहित शर्मा ने 38 साल और 30 दिन की उम्र में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ माइकल हसी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2013 में 86 रन बनाए थे।

आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बने

रोहित के नाम अब 271 मैचों में 302 छक्के हो गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 357 छक्के दर्ज हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी

रोहित की 81 रन की पारी मुंबई इंडियंस के किसी भी खिलाड़ी द्वारा प्लेऑफ में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव (71*) को पीछे छोड़ दिया।

प्लेऑफ में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

रोहित अब अनिल कुंबले (38 साल 219 दिन) और माइकल हसी के बाद तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें प्लेऑफ में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला है।

एक टीम के लिए T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी

रोहित अब मुंबई इंडियंस के लिए 235 मैचों में 267 सिक्स जड़ चुके हैं। उन्होंने इस मामले में आरसीबी के लिए 263 सिक्स लगाने वाले क्रिस गेल को पछाड़ दिया है।

रोहित की पारी और मुंबई की जीत

रोहित शर्मा ने मुल्लांपुर के मैदान पर सिर्फ 50 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन बनाए और टीम को 228/5 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस 208 रन ही बना सकी। रोहित की यह पारी ना केवल टीम के लिए निर्णायक रही, बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही।

अगला मुकाबला: मुंबई vs पंजाब – फाइनल की जंग से एक कदम दूर

अब मुंबई इंडियंस का मुकाबला क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स से होगा, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेगी। क्या रोहित की यह फॉर्म मुंबई को एक और खिताब दिला पाएगी? क्रिकेट प्रेमियों की नजरें अब अगले बड़े मुकाबले पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?