न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते...', लंदन में राघव चड्ढा ने पाकिस्तान की आतंक नीति पर कड़ा प्रहार

लंदन में आयोजित आइडियाज़ फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025 के दौरान राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को आतंक फैलाने वाला देश बताया। उन्होंने कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन उकसाने पर प्रतिशोध निश्चित है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 10:09:40

'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते...', लंदन में राघव चड्ढा ने पाकिस्तान की आतंक नीति पर कड़ा प्रहार

लंदन में आयोजित 'आइडियाज़ फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025' के मंच से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान की आतंकवाद पोषित नीति पर तीखा प्रहार किया। इस सम्मेलन में दिए गए अपने बयान का वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर साझा किया है।

पाकिस्तान कोई पीड़ित नहीं, एक आतंकवादी राष्ट्र है - राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "एक वैश्विक मंच से मैं यह साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान कोई पीड़ित राष्ट्र नहीं है, बल्कि वह दशकों से आतंकवाद को पनाह देने वाला देश है। ‘आइडियाज़ फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस 2025’ में मैंने पाकिस्तान की आतंकवाद की फैक्ट्री को पूरी दुनिया के सामने उजागर किया।"

उन्होंने आगे कहा, "खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। झूठ और कर्ज साथ नहीं चल सकते। कूटनीति और कपट एक साथ नहीं टिक सकते। आतंकवाद और सहिष्णुता एक साथ कभी भी नहीं रह सकते। भारत शांति चाहता है, लेकिन यदि उसे उकसाया गया, तो उसका प्रतिशोध कोई विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता बन जाएगा।"

'हमारी शांति को कभी हमारी कमजोरी न समझें' - चड्ढा

राघव चड्ढा ने कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि इस निर्मम और जघन्य हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या कर दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जैसे मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि भारत की रणनीतिक संप्रभुता आज के बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था में और अधिक मुखर हो चुकी है।

उन्होंने कहा, "हमने विश्व को यह स्पष्ट संकेत दिया है कि भारत शांति प्रिय देश है। लेकिन हमारी शांति को कभी भी हमारी कमजोरी न समझें। यदि कोई दुस्साहस करेगा, तो मित्रता की फैली हथेली पल भर में प्रतिशोध की मुट्ठी में बदल सकती है।"

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंक के खिलाफ सटीक कार्रवाई

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने किसी से अनुमति नहीं ली, बल्कि विश्व के सहयोगी राष्ट्रों को यह सूचना दी कि भारत अपनी आत्मरक्षा का अधिकार सुरक्षित रखता है। इसके अंतर्गत 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के आतंकी ठिकानों पर सटीक और संयमित जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य केवल आतंकवादी ढांचे को ध्वस्त करना था। न तो नागरिकों को निशाना बनाया गया, और न ही किसी सैन्य ठिकाने पर हमला किया गया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह भारत की नई नीति का प्रतीक है—जहां शांति की पहल के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर सटीक प्रतिशोध के लिए भी तैयार रहना शामिल है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब