न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जसप्रीत बुमराह लेंगे संन्यास? इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय पेसर का बड़ा बयान आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं अब तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के एक बयान ने फैंस के बीच सनसनी फैला दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 10:48:17

जसप्रीत बुमराह लेंगे संन्यास? इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय पेसर का बड़ा बयान आया सामने

भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं अब तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के एक बयान ने फैंस के बीच सनसनी फैला दी है। बुमराह ने अपने संन्यास को लेकर भले ही कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने अपने भविष्य के प्लान को लेकर जो संकेत दिया है, वह काफी कुछ कह जाता है।

जिस दिन शरीर साथ नहीं देगा, संन्यास ले लूंगा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के यूट्यूब पॉडकास्ट ‘बियॉन्ड 23’ में बातचीत करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कहा: “मैं तब तक खेलता रहूंगा जब तक मेरा शरीर मुझे इसकी इजाजत देगा। लेकिन जिस दिन मुझे लगेगा कि मेरा शरीर अब इस स्तर की क्रिकेट नहीं झेल सकता, मैं पीछे हट जाऊंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि हर खिलाड़ी को यह समझना जरूरी है कि "शरीर कब ब्रेक मांग रहा है", और लंबा करियर उन्हीं को मिलता है जो अपने शरीर की सही समझ रखते हैं।

मैं कुछ अधूरा छोड़ना नहीं चाहता

बुमराह ने बताया कि वह अपने करियर में कुछ भी अधूरा छोड़ना नहीं चाहते। “मैं क्रिकेटर के तौर पर खुद को लगातार बेहतर करना चाहता हूं। मैं ये तय करता हूं कि किस टूर्नामेंट में खेलना जरूरी है, और क्या मेरे शरीर के लिए सही है। यह सोचकर ही मैं अपने करियर को आगे बढ़ा रहा हूं।”

रोहित और विराट के बाद अब बुमराह की बारी?

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद 12 मई को विराट कोहली ने भी टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। अब शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इंग्लैंड जाएगी। ऐसे में बुमराह का यह बयान इस ओर इशारा करता है कि संभावित रूप से यह दौरा उनके करियर के टर्निंग पॉइंट में से एक हो सकता है।

टीम इंडिया की नई दिशा और बुमराह की भूमिका

बुमराह वर्तमान भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ों में से एक हैं। इंग्लैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनकी भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। हालांकि उन्होंने संन्यास की कोई निश्चित तारीख नहीं दी, लेकिन उनका संकेत साफ है—“जब समय आएगा, मैं पीछे हट जाऊंगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत