न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट में आने वाले हैं बड़े बदलाव, पुरानी गेंद से लेकर बाउंड्री कैच तक बदलेंगे नियम, जून 2025 से होंगे लागू

आईसीसी ने क्रिकेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। जून 2025 से पुराने गेंद के इस्तेमाल, बाउंड्री कैच, डीआरएस और कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियमों में बदलाव लागू होंगे। जानिए क्या हैं नए नियम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 1:03:37

क्रिकेट में आने वाले हैं बड़े बदलाव, पुरानी गेंद से लेकर बाउंड्री कैच तक बदलेंगे नियम, जून 2025 से होंगे लागू

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट को और ज्यादा प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक बनाने के लिए कई अहम नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ये नए नियम जून 2025 से प्रभाव में आ जाएंगे। रेड बॉल और व्हाइट बॉल क्रिकेट, दोनों में नियमों को संतुलित किया जाएगा ताकि बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच बेहतर संतुलन बनाया जा सके। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एकदिवसीय क्रिकेट (वनडे) में पुरानी गेंद के इस्तेमाल, कन्कशन सब्स्टीट्यूट, डीआरएस नियम और बाउंड्री पर कैच पकड़ने जैसे कई पहलुओं में अहम संशोधन किए जा रहे हैं।

वनडे में गेंदबाजों को मिलेगा ज्यादा समर्थन

आईसीसी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच बराबरी की टक्कर हो। बीते कुछ वर्षों में सीमित ओवरों के प्रारूप में बल्लेबाजों का वर्चस्व रहा है, जिससे गेंदबाजों को अपनी धार खोते देखा गया। अब तक वनडे मैचों में दो नई गेंदों का प्रयोग होता था — एक गेंद हर छोर से फेंकी जाती थी। इस नियम के कारण गेंद पुरानी नहीं हो पाती थी और स्विंग और सीम मूवमेंट की संभावना कम हो जाती थी।

लेकिन नए नियमों के अनुसार, जून 2025 से वनडे में सिर्फ 34 ओवर तक ही दो गेंदों का उपयोग किया जाएगा। इसके बाद, 35वें ओवर से लेकर 50वें ओवर तक केवल एक गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। फील्डिंग टीम को यह तय करना होगा कि वह कौन-सी गेंद को आगे के ओवरों के लिए उपयोग करना चाहती है। चयनित गेंद का उपयोग फिर दोनों छोर से किया जाएगा। अगर किसी कारणवश मैच 25 ओवर से कम का होता है (जैसे बारिश की वजह से), तो दोनों पारियों में केवल एक-एक गेंद का ही उपयोग होगा। यह नया नियम 2 जुलाई से शुरू हो रही श्रीलंका-बांग्लादेश वनडे सीरीज से प्रभावी होगा।

कन्कशन सब्स्टीट्यूट के नियमों में भी बड़ा बदलाव

कन्कशन सब्स्टीट्यूट को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, और अब ICC ने इस नियम में भी बदलाव किया है। अब हर टीम को मैच शुरू होने से पहले मैच रेफरी को पांच संभावित कन्कशन सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की सूची देनी होगी। इस सूची में एक विकेटकीपर, एक बल्लेबाज, एक तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक ऑलराउंडर शामिल होगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी उसी भूमिका के अनुरूप हो।

इसके अलावा बाउंड्री लाइन पर लिए गए कैचों और डीआरएस प्रोटोकॉल में भी बदलाव किए जा रहे हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी आईसीसी जल्द ही सभी टीमों को देगी। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में ये बदलाव वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के बाद लागू होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत