न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल मिला..., महामंडलेश्वर विवाद पर ममता कुलकर्णी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने प्रयागराज कुंभ मेले में महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देकर विवाद पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे भगवान की इच्छा बताया और अपनी आध्यात्मिक यात्रा जारी रखने की बात कही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 31 May 2025 11:42:57

मुझे मेरी 25 साल की तपस्या का फल मिला..., महामंडलेश्वर विवाद पर ममता कुलकर्णी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अब भी एक साध्वी के रूप में अपनी आध्यात्मिक यात्रा जारी रखेंगी। यह फैसला उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास के बीच उपजे विवाद के बाद लिया था, जिसमें ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर मतभेद सामने आए थे। अब ममता ने पहली बार इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

महामंडलेश्वर विवाद पर ममता का बयान

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने कहा, “...उस कुंभ में महामंडलेश्वर बनना मेरे लिए भगवान की इच्छा थी। यह अवसर पिछले 140 वर्षों में सबसे पवित्र माना गया है। भगवान ने मेरी 25 वर्षों की तपस्या का फल मुझे इस रूप में दिया। यही वजह है कि ऐसा हुआ।” ममता ने अपनी सांसारिक पहचान को छोड़ आध्यात्मिक मार्ग अपनाया और नया नाम रखा – श्री यमई ममता नंदगिरी। 24 जनवरी को, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान उन्हें महामंडलेश्वर घोषित किया गया था, जो कि एक सम्माननीय आध्यात्मिक पद है।

बाबा रामदेव ने जताई आपत्ति

योग गुरु बाबा रामदेव ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति “एक ही दिन में” संत नहीं बन सकता। पीटीआई के अनुसार, बाबा रामदेव ने कहा था, “सनातन धर्म का यह महाकुंभ पर्व, जहां हमारी संस्कृति की जड़ें जुड़ी हुई हैं, एक पवित्र उत्सव है। कुछ लोग कुंभ के नाम पर अश्लीलता, नशे और अनुचित व्यवहार को जोड़ रहे हैं, जो इस पर्व की भावना के विपरीत है।” उन्होंने यह भी कहा, “जो लोग कल तक सांसारिक सुखों में डूबे थे, वे अचानक संत बन जाते हैं और महामंडलेश्वर जैसी पदवी पा लेते हैं – यह धर्म का अपमान है।”

ममता और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अखाड़े से बाहर किया गया

गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का कई संतों ने विरोध किया था। इसके चलते किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी – दोनों को अखाड़े से निष्कासित कर दिया था। 30 जनवरी 2025 को जारी एक प्रेस रिलीज में ऋषि अजय दास ने कहा था, “किन्नर अखाड़े के संस्थापक के रूप में, मैं आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त करता हूं। उनकी नियुक्ति धार्मिक कार्यों और ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान के लिए की गई थी, लेकिन उन्होंने इन जिम्मेदारियों से स्वयं को अलग कर लिया है।”

ममता का फिल्मी सफर

बात दें कि ममता कुलकर्णी ने 1990 के दशक में ‘करण अर्जुन’ और ‘बाजी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के ज़रिए बॉलीवुड में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। लेकिन 2000 के दशक की शुरुआत में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और विदेश में जाकर रहना शुरू कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी