न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्चना ने बॉडी शेमिंग पर कहा, जब मेरी कमर 26 इंच हो गई तब भी…, श्रीलीला की तस्वीरों से मिले शादी के संकेत

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (62) को मनोरंजन जगत में अपनी चमक बिखेरते तीन दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। उनकी खास फैन फॉलोइंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 May 2025 12:35:11

2 News : अर्चना ने बॉडी शेमिंग पर कहा, जब मेरी कमर 26 इंच हो गई तब भी…, श्रीलीला की तस्वीरों से मिले शादी के संकेत

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (62) को मनोरंजन जगत में अपनी चमक बिखेरते तीन दशक से भी ज्यादा समय हो चुका है। उनकी खास फैन फॉलोइंग है। अर्चना ने टीवी और सिनेमा दोनों जगह अपनी खास पहचान बनाई है। वह लंबे समय से कपिल शर्मा के शो से जुड़ी हुई हैं। अर्चना की एक खास शख्सियत है, जिसके दम पर वह शो को और लोकप्रिय बनाने में मदद करती हैं। भले ही वहां उन्हें एक्टिंग की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन उनकी उपस्थिति ही काफी है। अर्चना के हंसने का अंदाज अलहदा है।

इसके अलावा अर्चना सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में होने से अधिकतर लोगों को जानती हैं। हालांकि शो के दौरान अक्सर देखा जाता है कि अर्चना की हंसी और उनके लुक्स का काफी मजाक बनाया जाता है। कई बार यहां तक कह दिया जाता है कि वह मर्द जैसी दिखती हैं। हालांकि अर्चना इन बातों का बुरा मानने के बजाय इन्हें हंसी में उड़ा देती हैं। अब अर्चना ने खुलासा किया है कि उन्हें अक्सर निजी जिंदगी में भी इस तरह के कमेंट्स सुनने को मिलते हैं, जो उनके आत्मसम्मान को बहुत प्रभावित करते हैं। अर्चना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में बॉडी शेमिंग पर बात की है।

वीडियो में अर्चना और उनके परिवार ने बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर का घर में वेलकम किया। इस दौरान अंशुला और अर्चना ने फिटनेस और खाने को लेकर काफी बातें कीं। अर्चना ने खुलासा किया कि जब वह छोटी थीं तो उन्हें किस तरह के नामों से बुलाया जाता था, जिसने उनकी आत्म छवि को बहुत प्रभावित किया। अर्चना ने कहा कि लोगों की बातों का मुझ पर इतना बुरा असर पड़ा कि जब मेरी कमर 26 इंच भी हो गई तब भी मुझे ऐसा लगता था कि मैं मोटी हूं।

अंशुला ने भी इस पर सहमति जताते हुए कहा कि उनके लिए तारीफ पाना बहुत मुश्किल लगता है और हमेशा ऐसा लगता है कि लोग उनके बारे में झूठ ही बोलते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले अर्चना को एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्रॉल करते हुए कहा था कि वह महिला से ज्यादा पुरुष लगती हैं। अर्चना ने उसे करारा जवाब दिया था।

2 News : अर्चना ने बॉडी शेमिंग पर कहा, जब मेरी कमर 26 इंच हो गई तब भी…, श्रीलीला की तस्वीरों से मिले शादी के संकेत

साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला का नाम कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ रहा

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आएंगी। दोनों की नजदीकियों के चर्चे चल रहे हैं। इस बीच श्रीलीला की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि क्या श्रीलीला शादी कर रही हैं? श्रीलीला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों का मानना है कि श्रीलीला शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

इन तस्वीरों में से एक में श्रीलीला एक मेकअप आर्टिस्ट के साथ पोज दे रही हैं, वहीं एक अन्य में वह हल्दी लगवा रही हैं। श्रीलीला एक पेस्टल ब्लू और क्रीम कलर की साड़ी पहने हुए हैं और ट्रेडिशनल ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक फोटो में श्रीलीला ने पिंक कलर का आउटफिट पहना है। एक महिला उन्हें हल्दी लगा रही है और वह स्माइल कर रही हैं। श्रीलीला ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कमिंग सून।”

ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वह सच में शादी कर रही हैं या फिर उनका इशारा किसी अपकमिंग फिल्म को लेकर है। श्रीलीला का नाम कार्तिक संग जुड़ रहा है। दोनों ने हाल ही फिल्म का एक बड़ा शेड्यूल खत्म किया है। कुछ दिनों पहले ही कार्तिक ने श्रीलीला के साथ एक मिरर सेल्फी शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लंबा लेकिन बहुत ही संतुष्टिदायक शेड्यूल रैप #दिवाली2025.”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज