न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जुड़वां बच्चों का पिता बना यह मशहूर सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा-हमारे घर में हुए 2-2 चमत्कार...

मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल के जीवन में एक साथ दोहरी खुशियों का आगमन हो गया है। कपल का घर जुड़वां बच्चों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 31 May 2025 11:37:12

जुड़वां बच्चों का पिता बना यह मशहूर सिंगर, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा-हमारे घर में हुए 2-2 चमत्कार...

मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल के जीवन में एक साथ दोहरी खुशियों का आगमन हो गया है। कपल का घर जुड़वां बच्चों की किलकारियों से गूंज उठा। मिलिंद ने शुक्रवार (30 मई) को एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से फैंस को ये गुड न्यूज दी। इसके बाद उनके लिए बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर चल रहा है, जिसमें उनके चाहने वाले प्रशंसकों के साथ सेलेब्स की विश भी शुमार है। मिलिंद ने एक फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था, “गाबा की स्टोरी में ट्विस्ट नहीं, ट्विंस हैं।” फोटो से साफ जाहिर हो रहा है कि वो एक बेटी और एक बेटा के पिता बन गए हैं।

उन्होंने एक ग्राफिक पोस्ट किया, जिसमें एक बच्चा गुलाबी और एक नीले रंग में दिख रहा है। इसके साथ मिलिंद ने कैप्शन में लिखा, “अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा, हमारे घर दो-दो चमत्कार हुए हैं। जय माता दी।” उनकी पोस्ट पर एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी बधाई दी है और सिंगर तुलसी कुमार ने कमेंट में लिखा कि ‘बहुत-बहुत बधाई।’ मिलिंद और उनकी पत्नी प्रिया ने इस साल फरवरी में पहली बार फैंस को इस बारे में बताया था कि उनके जीवन में बहुत बड़ी खुशी आने वाली है।

मिलिंद ने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं। वीडियो में मिलिंद को एक कार में बैठते हुए दिखाया गया था, जहां प्रिया पहले से ही आगे की सीट पर बैठी थीं फिर वह मुड़कर खाली पिछली सीट की ओर इशारा करती है यह संकेत देते हुए कि कुछ कमी है। मिलिंद मुस्कुराते हैं और एक बेबी कार सीट दिखाते हैं – “मम्मी-पापा बनने की सबसे क्यूट अनाउंसमेंट!”

अप्रैल 2022 में हुई थी मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की शादी

कपल ने मेटरनिटी फोटोशूट भी कराया था। इसका उन्होंने बहुत प्यारा सा वीडियो शेयर किया था। उन्होंने एक कैप्शन में लिखा, “हम मिलकर अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। प्यार, खुशी और खुले दिल से। इंतजार लगभग खत्म हो गया है। तुम्हें गोद में लेने का इंतजार नहीं कर सकते।” बेबी शॉवर की एक और पोस्ट में उन्होंने बताया था, “बंप से बुफे तक – क्या सफर रहा…बेबी, तुम एक अद्भुत दुनिया में कदम रखने वाले हो। साथ ही, हमें सालगिरह की शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि मिलिंद और प्रिया ने अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी। शादी के करीब तीन साल बाद वे माता-पिता बने हैं। उनके घर जश्न का माहौल है। मिलिंद की पत्नी किसी और की नहीं बल्कि भारतीय यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन प्रिया हैं। वह मोस्ट पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर में से एक हैं। प्रिया और मिलिंद की ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए मुलाकात हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज