एक्ट्रेस किम शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। किम फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। गुरुवार को किम ने इंस्टाग्राम पर अपने पोल-डांसिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया। किम ने लिखा, "मिड वीक स्पिन @ aarifa.pole.burnt के साथ। किम ने ब्लैक स्पॉर्ट्स ब्रा और पिंक शॉर्ट्स पहना है।
लाइट मेकअप और लो बन से किम ने लुक को कम्प्लीट किया हुआ है। वे काफी बोल्ड लग रही हैं। किम ने पोल डांस से समां बांध दिया। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक करने के साथ कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो पर उनकी फिल्म मोहब्बतें की सह कलाकार प्रीति झंगियानी ने उनकी प्रशंसा की और लिखा, "बहुत खूब! किम के एक्स बॉयफ्रेंड पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी कमेंट किया। युवराज ने लिखा- 'वाह क्या सुर है, कौन सा गाना गा रही हैं मैडम आप।'














