न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Idol-12 : हिमेश ने सवाई के साथ रिकॉर्ड किया गाना, जानें-इस हफ्ते आएगा कौनसा सितारा

नागौर (राजस्थान) के प्रतिभावान गायक सवाई भाट पिछले सप्ताह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 से बाहर हो गए थे। अब सवाई के ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Jun 2021 1:25:57

Indian Idol-12 : हिमेश ने सवाई के साथ रिकॉर्ड किया गाना, जानें-इस हफ्ते आएगा कौनसा सितारा

नागौर (राजस्थान) के प्रतिभावान गायक सवाई भाट पिछले सप्ताह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 से बाहर हो गए थे। अब सवाई के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। शो के जज और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया जल्द ही सवाई के साथ एल्बम ‘हिमेश के दिल से’ लाने जा रहे हैं। हिमेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाई के साथ फोटो शेयर करते हुए पोस्ट शेयर कर पूरी जानकारी दी है।

हिमेश ने लिखा कि कंपोजर के तौर पर मेरा पहला एल्बम मेरे म्यूजिक लेबल हिमेश रेशमिया मेलोडीज पर रिलीज होगा। इस गाने को सवाई भाट ने गाया है और हाल ही में उन्होंने गाना भी रिकॉर्ड किया है। मैं जल्द ही एल्बम के पहले गाने की रिलीज डेट की घोषणा करूंगा। गाने में सवाई की आवाज आपको पसंद आएगी। यह एक रोमांटिक खूबसूरत सा गाना है। यह गाना सवाई का डेब्यू सॉन्ग होगा। इसे अपना ढेर सारा प्यार दें।

अरुणिता-पवनदीप का गाना भी किया था रिलीज

हिमेश ने आगे लिखा कि जिस तरह से आपने 'सुरूर 2021' और 'तेरे बगैर' को इतना सारा प्यार दिया है। दोनों एल्बमों की ब्लॉकबस्टर सफलता से मुझे यह भरोसा हो गया है कि म्यूजिक पसंद करने वालों लोगों की पहली पसंद आज भी मेलोडी है। 'सुरूर 2021' के टाइटल ट्रैक के 55 मिलियन व्यूज और 11 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम के लिए धन्यवाद। ऐसा ही प्यार आप सवाई के गाने को भी दें। हिमेश ने हाल ही में शो की अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन का पहला इमोशनल रोमांटिक सॉन्ग 'तेरे बगैर' रिलीज किया था।

शो में पत्नी पूनम सिन्हा के साथ आएंगे शत्रुघ्न सिन्हा

इंडियन आइडल में हर हफ्ते कोई न कोई सेलेब्रिटी गेस्ट जज बनकर पहुंचती है। पिछले हफ्ते मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आए थे। इस दफा दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ मेहमान बनकर पहुंचेंगे। शत्रुघ्न इस मौके पर अपनी लेडी लव के लिए एक गाना भी गाएंगे। शत्रुघ्न सभी कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन भी करते दिखाई देंगे। वे जजों के साथ कुछ दिलचस्प चर्चा करेंगे और गुजरे सालों के कुछ खास किस्से भी सुनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर