न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Happy Birthday 2 Stars : 78 साल की हुईं एक्ट्रेस तनुजा, एक्टर प्रेम चोपड़ा मना रहे 86वां जन्मदिन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तनुजा आज गुरुवार (23 सितंबर) को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। तनुजा का जन्म मुंबई में कवि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 5:01:50

Happy Birthday 2 Stars : 78 साल की हुईं एक्ट्रेस तनुजा, एक्टर प्रेम चोपड़ा मना रहे 86वां जन्मदिन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तनुजा आज गुरुवार (23 सितंबर) को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। तनुजा का जन्म मुंबई में कवि व निर्देशक कुमारसेन समर्थ और एक्ट्रेस शोभना समर्थ के घर हुआ था। तनुजा ने करियर की शुरुआत सात साल की उम्र में वर्ष 1950 में अपनी मां के होम प्रोडक्शन की फिल्म हमारी बेटी से की। इसी फिल्म से तनुजा की बड़ी बहन नूतन ने बतौर लीड एक्ट्रेस शुरुआत की थी। 13 साल की होने पर तनुजा पढ़ाई के लिए स्विट्जरलैंड चली गईं। वे 1958 में छबीली फिल्म में मुख्य एक्ट्रेस थीं। वर्ष 1961 में रिलीज फिल्म हमारी याद आएगी तनुजा के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म रही। बंगला फिल्मों में तनुजा की जोड़ी उत्तम कुमार और सौमित्र चटर्जी के साथ काफी पसंद की गई। तनुजा ने गुजराती, मराठी, मलयालम और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम किया।

tanuja,prem chopra,tanuja birthday,prem chopra birthday,kajol,tanisha mukerji,sharman joshi,vikas bhalla,bollywood news in hindi

तनुजा की शोमू मुखर्जी से हुई शादी, हैं दो बेटियां काजोल व तनीषा

तनुजा ने शशधर मुखर्जी के सबसे छोटे बेटे शोमू मुखर्जी से वर्ष 1973 में शादी कर ली। तनुजा की दो बेटियां है। काजोल ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। उनकी छोटी बहन तनीषा मुखर्जी को फिल्मी दुनिया रास नहीं आई। रूपहले पर्दे पर तनुजा व राजेश खन्ना की जोड़ी काफी पसंद की गई। वर्ष 1967 में पैसा या प्यार के लिए तनुजा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। तनूजा की प्रमुख फिल्मों में नई उमर की नई फसल, भूत बंगला, बहारें फिर भी आएंगी, ज्वेल थीफ, दो दुनी चार, जीने की राह, गुस्ताखी माफ, पैसा या प्यार, पवित्र पापी, बचपन, हाथी मेरे साथी, दूर का राही, मेरे जीवन साथी, दो चोर, एक बार मुस्करा दो, अनुभव, अमीर-गरीब, इम्तिहान, प्रेम रोग, बेखुदी, साथिया, खाकी के नाम शुमार हैं।

tanuja,prem chopra,tanuja birthday,prem chopra birthday,kajol,tanisha mukerji,sharman joshi,vikas bhalla,bollywood news in hindi

विलेन के किरदार में खूब चले प्रेम चोपड़ा

हिन्दी सिनेमा में जब भी विलेन का जिक्र होगा तो प्रेम चोपड़ा का नाम जरूर लिया जाएगा। अपने काम के दम पर वे फैंस के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे। प्रेम आज गुरुवार (23 सितंबर) को 86 साल के हो गए हैं। उनका जन्म लाहौर में हुआ था। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक प्रेम ने कोविड-19 की वजह से जन्मदिन परिवार के साथ ही मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि मैं बर्थडे परिजनों के साथ मनाऊंगा। घर में सुबह हवन के बाद हम सभी लंच और डिनर पर एक साथ मिलेंगे। पहले चीजें अलग थीं। हर बार जन्मदिन पर मेरे सभी दोस्त आते थे और बस पार्टी का आनंद लेते थे लेकिन अब कोविड की वजह से बड़ी पार्टियां नहीं हो सकती और हमें ऐसा करने की भी इजाजत भी नहीं है। इसलिए केवल करीबी परिवारवालों के साथ ही रहना अच्छा है। मैं आशा करता हूं कि हर कोई अच्छा जीवन जिए।

tanuja,prem chopra,tanuja birthday,prem chopra birthday,kajol,tanisha mukerji,sharman joshi,vikas bhalla,bollywood news in hindi

बॉबी और सौतन के इन डायलॉग ने दी विशेष पहचान

उल्लेखनीय है कि प्रेम चोपड़ा का बॉबी फिल्म का प्रेम नाम है मेरा...प्रेम चोपड़ा तथा सौतन का मैं वो बला हूं जो शीशे से पत्थर तोड़ता हूं जैसे कई डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। वे जल्द ही वो फिल्म बंटी और बबली 2 में दिखाई देंगे। वे 60 साल के करियर में 380 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में उपकार, शहीद, पूरब और पश्चिम, दो रास्ते, कटी पतंग, दो अनजाने, जादू टोना, काला सोना, दोस्ताना, क्रांति, फूल बने अंगारे, राजा बाबू के नाम शुमार हैं। पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो प्रेम की शादी राजकपूर की पत्नी कृष्णा की बहन उमा से हुई है। प्रेम की तीन बेटियां हैं। रकिता की शादी राहुल नंदा, पुनीता की विकास भल्ला और और प्रेरणा की शरमन जोशी से हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर