न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौरी खान के रेस्टोरेंट में नकली पनीर? 2 बूंद डालते ही नीला पड़ा, 5 सेकंड में ऐसे करें नकली की पहचान

गौरी खान का मुंबई में स्थित रेस्टोरेंट 'ToRi' पर नकली पनीर इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। एक वायरल वीडियो में इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने पनीर की क्वालिटी चेक की और उसे नकली पाया। रेस्टोरेंट ने इसे लेकर सफाई दी है कि आयोडीन टेस्ट केवल स्टार्च की उपस्थिति दिखाता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Apr 2025 12:23:11

गौरी खान के रेस्टोरेंट में नकली पनीर? 2 बूंद डालते ही नीला पड़ा, 5 सेकंड में ऐसे करें नकली की पहचान

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान द्वारा मुंबई में चलाए जा रहे रेस्टोरेंट 'ToRi' पर अब नकली पनीर इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। यह रेस्टोरेंट शो 'बॉलीवुड वाइव्स' के नए सीजन में काफी हाइलाइट हुआ था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंफ्लुएंसर ने गौरी खान के रेस्टोरेंट में पनीर की क्वालिटी चेक की और उसे नकली पाया।

इंफ्लुएंसर ने पनीर की जांच की

19 साल के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह सेलेब्रिटी के रेस्टोरेंट में जाकर पनीर की क्वालिटी टेस्ट करते हैं। पहले उन्होंने विराट कोहली के रेस्टोरेंट 'One8 Commune' में पनीर चावल ऑर्डर किया और आयोडीन से पनीर चेक किया, जो सही पाया गया। इसके बाद वह शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट 'Bastian' में गए, जहां भी पनीर का टेस्ट पास हुआ। बॉबी देओल के रेस्टोरेंट में भी पनीर फेक नहीं मिला।

गौरी खान के रेस्टोरेंट में मिला नकली पनीर?

इसके बाद, सार्थक सचदेवा गौरी खान के रेस्टोरेंट 'ToRi' गए, जहां उन्होंने पनीर की एक फैंसी डिश ऑर्डर की। उनका दावा था कि इस डिश में पनीर नकली था। इंफ्लुएंसर के वीडियो को सोशल मीडिया पर 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, और यह वीडियो वायरल हो गया है।

रेस्टोरेंट की सफाई

रेस्टोरेंट ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा, "आयोडीन टेस्ट केवल स्टार्च की उपस्थिति को दिखाता है, पनीर की असलियत को नहीं। हमारी डिश में सोया-बेस्ड इंग्रीडिएंट्स थे, इसलिए ऐसा टेस्ट आना था। हम अपने पनीर और इंग्रीडिएंट्स की शुद्धता के साथ खड़े हैं।"

मिलावटी पनीर कैसे बनता है?

बाजार में असली पनीर की कीमत बढ़ने के कारण कुछ मिलावटखोर नकली पनीर बनाने के लिए सस्ता मैदा और रसायनों का उपयोग करते हैं। इस प्रक्रिया में दूध की बजाय सस्ता सिंथेटिक दूध या मैदा मिलाया जाता है। फिर इस दूध या मैदे के मिश्रण में सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) डाला जाता है। इसमें पाम ऑयल या अन्य सस्ते वनस्पति तेल मिलाए जाते हैं। बाद में, बेकिंग पाउडर का उपयोग कर इसे जमने के लिए छोड़ दिया जाता है। जब यह मिश्रण ठोस होकर पनीर जैसा दिखने लगता है, तो इसे काटकर पैक कर दिया जाता है। इस तरह, नकली पनीर तैयार हो जाता है, जो देखने में असली पनीर जैसा लगता है लेकिन उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता संदिग्ध होती है।

नकली पनीर खाने के नुकसान

मिलावटी पनीर में पाए जाने वाले स्टार्च और रसायन पेट में जलन, गैस, कब्ज, दस्त जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, उल्टी या मिचली भी हो सकती है। यदि पनीर गंदे पानी से बना हो तो उसमें बैक्टीरिया जैसे ई.कोलाई और साल्मोनेला हो सकते हैं, जो बुखार, तेज पेट दर्द, चक्कर, और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) का कारण बन सकते हैं। डिटर्जेंट या सिंथेटिक रसायनों से बने पनीर का सेवन करने से त्वचा पर चकत्ते, खुजली, सांस लेने में परेशानी और होंठ-जीभ-गले में सूजन हो सकती है। इसके अलावा, यूरिया और सिंथेटिक दूध से बने पनीर का सेवन किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। इस पनीर में मौजूद फॉर्मलडिहाइड जैसे रसायन कैंसर का कारण बन सकते हैं।

FSSAI ने बताया पनीर में स्टार्च की जांच का तरीका

FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने नकली पनीर की पहचान करने के लिए एक सरल टेस्ट का तरीका बताया है। इस टेस्ट के लिए आपको थोड़ी सी पनीर लेकर उसे 5 मिलीलीटर पानी में उबालना होता है। जब यह ठंडा हो जाए, तब इसमें 2 से 3 बूंद आयोडीन टिंचर डालें। अगर पनीर का रंग नीला हो जाता है, तो इसका मतलब है कि पनीर में स्टार्च मौजूद है, जो उसकी मिलावट का संकेत है।

यह तरीका आपको नकली पनीर की पहचान करने में मदद कर सकता है, जिससे आप अपनी और अपने परिवार की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान