न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'अभी तो विपक्ष में 20 साल और बिताने पड़ेंगे…', लोकसभा में जयशंकर को टोकना कांग्रेस को पड़ा भारी, अमित शाह का तीखा पलटवार

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर को टोकने पर कांग्रेस को अमित शाह ने आड़े हाथों लिया। शाह ने कांग्रेस पर विश्वासघात और देशविरोधी सोच का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अगले 20 साल तक विपक्ष में ही रहेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 11:02:46

'अभी तो विपक्ष में 20 साल और बिताने पड़ेंगे…', लोकसभा में जयशंकर को टोकना कांग्रेस को पड़ा भारी, अमित शाह का तीखा पलटवार

सोमवार को जब विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से सरकार का पक्ष रख रहे थे, उसी दौरान जब वे अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संघर्षविराम से जुड़े कथित मध्यस्थता दावे का खंडन कर रहे थे, तो विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध और शोर-शराबा शुरू कर दिया। इस असहमति ने गृह मंत्री अमित शाह को खासा नाराज कर दिया और उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की जगह अब विपक्ष की बेंच ही रह गई है और वह अगले दो दशकों तक वहीं टिकेगी।

अमित शाह ने तीखे लहजे में कहा कि जब देश के विदेश मंत्री संसद में खड़े होकर संवेदनशील विषयों पर तथ्य रख रहे हों, तब बार-बार उन्हें बीच में टोकना न केवल असंवेदनशीलता है, बल्कि यह दर्शाता है कि विपक्ष अब तथ्यों की राजनीति नहीं कर रहा। उन्होंने कहा, “मुझे एक गंभीर आपत्ति है। जब भारत का विदेश मंत्री राष्ट्रहित में कुछ कह रहा है, तो विपक्ष को उस पर विश्वास नहीं है। लेकिन किसी विदेशी नेता की बात पर उन्हें सहज भरोसा हो जाता है।”

शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “मैं समझ सकता हूं कि कांग्रेस पार्टी में विदेशी संबंधों को कितना महत्व दिया जाता है। पर इसका यह मतलब नहीं है कि पार्टी की विचारधारा संसद पर थोपने का प्रयास किया जाए।” उन्होंने दो टूक कहा, “कांग्रेस की यही कार्यशैली उन्हें आज विपक्ष में ला बैठाई है और अगले 20 साल वे यहीं बैठे रहेंगे।”

ट्रंप की मध्यस्थता को लेकर क्या बोले जयशंकर?

डॉ. एस. जयशंकर ने सदन में डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का खंडन किया जिसमें उन्होंने संघर्षविराम में अपनी मध्यस्थता की बात कही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ने किसी भी परिस्थिति में बाहरी हस्तक्षेप को मान्यता नहीं दी और ना ही पाकिस्तान की परमाणु धमकियों के आगे झुका। जयशंकर ने बताया, “10 मई को कुछ अंतरराष्ट्रीय कॉल्स के जरिए यह संकेत दिया गया कि पाकिस्तान संघर्षविराम के लिए इच्छुक है। भारत की ओर से साफ कहा गया कि अगर पाकिस्तान गंभीर है तो उसे डीजीएमओ के माध्यम से औपचारिक अनुरोध भेजना चाहिए।”

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अमेरिका के साथ इन वार्ताओं के दौरान व्यापार या किसी अन्य मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। विपक्ष की आपत्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने यह भी जोड़ा, “22 अप्रैल से 17 जून के बीच प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कोई प्रत्यक्ष संवाद नहीं हुआ था।” उन्होंने आगे बताया, “22 अप्रैल को ट्रंप ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी से बात की थी और 17 जून को कनाडा दौरे के दौरान दोनों नेताओं की टेलीफोन पर बातचीत हुई थी।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर