न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

19 साल की दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, बनीं चेस वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला

19 साल की दिव्या देशमुख ने महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया। कोनेरू हंपी को हराकर वो पहली भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने यह खिताब जीता। इस जीत के साथ वो भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर भी बन गईं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 5:34:06

19 साल की दिव्या देशमुख ने रचा इतिहास, बनीं चेस वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला

भारत की उभरती हुई शतरंज प्रतिभा दिव्या देशमुख ने दुनिया को चौंकाते हुए महिला चेस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जॉर्जिया के बाटुमी में आयोजित इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में दिव्या ने अनुभवी और भारत की दिग्गज खिलाड़ी कोनेरू हंपी को मात दी। महज़ 19 वर्ष की उम्र में दिव्या ने न सिर्फ चैंपियन बनकर देश का नाम रोशन किया, बल्कि ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गईं।

पिछले साल जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी दिव्या ने अब सीनियर स्तर पर भी अपने जलवे दिखा दिए हैं। इस जीत के साथ ही वो भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। एक ही खिलाड़ी के तौर पर ये उपलब्धियां बेहद कम समय में हासिल करना, उन्हें एक असाधारण प्रतिभा साबित करता है।

बाटुमी में चला ‘माइंड गेम’, दो भारतीयों की भिड़ंत ने बनाया फाइनल ऐतिहासिक

लगभग तीन सप्ताह तक चले इस टूर्नामेंट के फाइनल में जब दो भारतीय दिग्गज आमने-सामने आए—एक ओर युवा ऊर्जा से भरी दिव्या और दूसरी ओर अनुभवी ग्रैंडमास्टर हंपी—तो मुकाबला और भी रोमांचक हो गया। पहले ही तय हो गया था कि ट्रॉफी भारत की झोली में ही जाएगी, लेकिन सवाल ये था कि किसके हिस्से?

26 जुलाई को खेले गए पहले फाइनल मैच में दिव्या ने दमदार शुरुआत की, लेकिन अंतिम समय में हुई एक चूक ने मैच को ड्रॉ में तब्दील कर दिया। अगले दिन का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा, जिससे टाईब्रेक की नौबत आ गई।

टाईब्रेक में टूटी अनुभव की दीवार, दिव्या की चतुराई ने किया सब हैरान

टाईब्रेक मुकाबला 28 जुलाई को हुआ, जो कि रैपिड फॉर्मेट में खेला गया। इस फॉर्मेट में कोनेरू हंपी को ज्यादा अनुभवी और मजबूत माना जा रहा था, क्योंकि रैपिड गेम्स में उनका रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है।

लेकिन युवा दिव्या ने यहां सबको चौंका दिया। उन्होंने अपने चतुर चालों और रणनीति से हंपी को उलझा दिया। उनके ही गेम स्टाइल में उन्हें मात देते हुए दिव्या ने टाईब्रेक जीत लिया और इतिहास रच दिया। खास बात यह भी रही कि भारत की पहली महिला ग्रैंडमास्टर को हराकर दिव्या खुद भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बन गईं।

18 महीनों में तीसरी बड़ी उपलब्धि, दिव्या बनीं भारत की नई शतरंज क्वीन

दिव्या की यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि एक सतत सफलता की कहानी का हिस्सा है। पिछले डेढ़ साल में यह उनका तीसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने जूनियर चेस वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता और फिर चेस ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

बुडापेस्ट में हुए उस टूर्नामेंट में उन्होंने न केवल टीम गोल्ड जीता, बल्कि व्यक्तिगत कैटेगरी में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिव्या देशमुख का नाम भारतीय शतरंज के स्वर्णिम इतिहास में अमिट हो गया है।

एक नई शुरुआत, एक नया सितारा

दिव्या की इस उपलब्धि ने भारतीय महिला शतरंज को नई दिशा दी है। जिस उम्र में खिलाड़ी आमतौर पर करियर की शुरुआत करते हैं, वहां दिव्या ने विश्व खिताब जीतकर खुद को लीजेंड्स की कतार में खड़ा कर दिया है। यह जीत केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि भारत के शतरंज जगत के लिए एक नई सुबह है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत