न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : महेश भट्ट ने परवीन बॉबी को लेकर किया इन बातों का खुलासा, आलिया की इस बात से हैरान होते हैं रणबीर

परवीन बाबी 70-80 के दशक की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार थीं। गुजरात के जूनागढ़ से आने वाली परवीन की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 8:01:10

2 News : महेश भट्ट ने परवीन बॉबी को लेकर किया इन बातों का खुलासा, आलिया की इस बात से हैरान होते हैं रणबीर

परवीन बाबी 70-80 के दशक की सबसे ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार थीं। गुजरात के जूनागढ़ से आने वाली परवीन की स्टाइल, फैशन और शानदार अदाकारी ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई। परवीन पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी जिंदगी के आखिरी दिन बेहद दर्दनाक रहे। परवीन के करीबी रहे मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट (76) ने हाल ही एक इंटरव्यू में उनकी जिंदगी से जुड़ी कई अनकही बातें साझा कीं। महेश ने हिमांशु मेहता शो में कहा कि इस इंटरव्यू से पहले मैं उनकी मेंटल हेल्थ के आखिरी दिनों के बारे में लिख रहा था।

हमें बार-बार समझाना पड़ा कि वह खुद को इस कड़ी प्रतिस्पर्धा से दूर कर लें। वह शारीरिक रूप से कमजोर हो चुकी थीं। मगर इस इंडस्ट्री से दूरी बनाना आसान नहीं होता। एक बार जब आप शौहरत का स्वाद चख लेते हैं तो इससे मुंह मोड़ना मुश्किल हो जाता है। परवीन की ट्रेजेडी इतनी गहरी थी कि उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। परवीन ने एक बार मुझसे कहा था कि डर लगता है। ग्लैमरस लाइफ के पीछे वह बेहद सिंपल थीं। बंद दरवाजों के पीछे वह जूनागढ़ की एक साधारण लड़की थीं, जो बालों में तेल लगाकर घर पर खाना बनाना चाहती थीं।

हालांकि उनके कपड़े और स्टाइल उन्हें सुपरस्टार जैसा लुक देते थे, लेकिन दिल से वह बेहद मासूम थीं। गौरतलब है कि परवीन ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘शान’, ‘दीवार’, ‘अर्पण’, ‘कालिया’, ‘नमक हलाल’, ‘जानी दोस्त’ सहित कई लोकप्रिय और हिट फिल्मों में काम किया। परवीन ने 20 जनवरी 2005 को 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही एक्टर कबीर बेदी ने भी परवीन की अंतिम दिनों की मानसिक स्थिति को लेकर बात की थी।

mahesh bhatt,filmmaker mahesh bhatt,director mahesh bhatt,parveen babi,actress parveen babi,mahesh parveen,ranbir kapoor,alia bhatt,ranbir alia

महेश भट्ट ने कहा, आलिया में रिस्क लेने को लेकर डर नहीं है

इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने बेटी आलिया भट्ट को सेल्फ मेड एक्ट्रेस बताया। महेश ने कहा कि मैंने आलिया को लॉन्च नहीं किया। उसे करण जौहर ने लॉन्च किया। मुझे तो पता ही नहीं था कि उसमें एक्टिंग को लेकर इतनी प्यास है। उसने खुद ऑडिशन दिया और जब उन्होंने उसे पसंद किया तो मैं चौंक गया। मैं तो उसमें एक्टिंग के गुण कभी देख ही नहीं पाया था। लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं कि वो खुद से ये सब हासिल कर पाई। अब लोग मुझे आलिया के पिता के रूप में मिलते हैं और तस्वीरें लेते हैं।

आलिया में रिस्क लेने को लेकर डर नहीं है। मां बनने के बाद उसमें अलग तरह की मैच्योरिटी आई है। आलिया की काम करने की इस भूख को देखकर उनके पति रणबीर कपूर भी हैरान होते हैं। रणबीर ने एक बार कहा कि आलिया अलग मिट्टी की बनी है। उसमें और-और-और करने की भूख है। मैं तो बस जितना जरूरी हो उतना करता हूं, लेकिन वो एक गो-गेटर है। बता दें आलिया साल 2012 में आई फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्यू के बाद से खुद को साबित कर रही हैं। उन्होंने करिअर में ‘उड़ता पंजाब’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘राजी’ जैसी शानदार फिल्मों से इंडस्ट्री में एक नेपो किड से अलग पहचान बनाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी