न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में वरुण के अपोजिट होंगी यह एक्ट्रेस, मल्लिका ने ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनने पर कही यह बात

‘बॉर्डर 2’ फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। आए दिन इसको लेकर कोई न कोई खबर आती रहती है। फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 8:45:50

2 News : ‘बॉर्डर 2’ में वरुण के अपोजिट होंगी यह एक्ट्रेस, मल्लिका ने ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनने पर कही यह बात

‘बॉर्डर 2’ फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म की शूटिंग चल रही है। आए दिन इसको लेकर कोई न कोई खबर आती रहती है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म में दिलीजत की शूटिंग का पार्ट खत्म हुआ है। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म में एक्ट्रेस मेधा राणा की एंट्री हो गई है, जो न्यूकमर हैं। यह उनकी डेब्यू मूवी होगी। मेधा फिल्म में वरुण धवन की हीरोइन बनेंगी। वरुण परमवीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया की भूमिका निभाएंगे। मेधा आर्मी फैमिली से आती हैं।

प्रोडक्शन टीम ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “हर कहानी को अपने किरदार मिलते हैं। हमें #बॉर्डर2 परिवार में #वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में #मेधा राणा का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। साहस और देशभक्ति की एक यादगार गाथा के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने मेधा की कास्टिंग को लेकर बात की है। भूषण ने कहा कि हमारे लिए एक ऐसे शख्स को ढूंढ़ना जरूरी था जो नेचुरल हो और उस जगह की भाषा जानता हो। मेधा ने अपने टैलेंट से इंप्रेस किया है और उनकी रीजनल भाषा पर पकड़ है। हमें पूरा विश्वास है कि वो इस भूमिका में गहराई लाएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेधा बेंगलुरु की रहने वाली हैं। हालांकि उनका पालन-पोषण गुरुग्राम में हुआ है। मेधा 25 साल की हैं। मेधा ने करिअर की शुरुआत मॉडल के तौर पर तब कर दी थी, जब वे महज 16 साल की थीं। वूट ऐप की साल 2022 की सीरीज 'लंदन फाइल्स' से उनकी एक्टिंग का सफर शुरू हुआ। इसमें अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, गोपाल दत्त और सपना पब्बी जैसे कलाकार भी थे।

मेधा ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' तथा कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। उन्हें कई ब्रांड्स के विज्ञापनों में देखा जा चुका है। ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इसे अनुराग सिंह डायरेक्टर कर रहे हैं। यह साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। देशभक्ति से ओत प्रोत फिल्म ‘बॉर्डर’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें सनी, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट सहित कई दिग्गज कलाकार थे।

मल्लिका शेरावत ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर BB 19 पर स्थिति की साफ

सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की हर ओर चर्चा है। इसका पहला प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें शो का नया लोगो नजर आया। शो अगस्त में शुरू हो सकता है। पिछले कुछ समय से खबरें चल रही हैं कि इस बार शो में एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी शामिल होने वाली हैं। अब इन खबरों पर मल्लिका ने खुद चुप्पी तोड़ी और एक पोस्ट शेयर की है। मल्लिका ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें मल्लिका ने लिखा, “सभी अफवाहों को खारिज कर रही हूं..मैं ‘बिग बॉस’ नहीं कर रही और ना ही कभी करूंगी। थैंक्यू...”

मल्लिका की ये पोस्ट अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तरह से मल्लिका ने शो में उनकी एंट्री की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। पिछले साल ‘बिग बॉस 18’ में अपनी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ प्रमोट करने गई थीं। इससे पहले वह 2019 में ‘बिग बॉस 13’ में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं। मल्लिका कई साल पहले अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि काम के सिलसिले में मल्लिका अक्सर यहां आती रहती हैं।

आखिरी बार मल्लिका को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में देखा गया था जो पिछले साल रिलीज हुई थी। उन्हें अपने रोल के लिए काफी तारीफ मिली थी। मल्लिका अपनी बोल्ड इमेज के लिए जानी जाती हैं। वह 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देखते ही बनती है। मल्लिका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर खुद की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज