न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झालावाड़ हादसे से सबक: जर्जर स्कूल भवनों पर लगेगा लाल क्रॉस, कंटेनर में लगेंगी कक्षाएं

हादसे में मासूमों की जान जाने के बाद अब राज्य सरकार ने जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कदम उठाते हुए उन्हें चिन्हित कर जमींदोज करने का निर्णय लिया है। जब तक नए भवन तैयार नहीं होते, तब तक कंटेनरों में कक्षाएं चलाई जाएंगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 9:04:56

झालावाड़ हादसे से सबक: जर्जर स्कूल भवनों पर लगेगा लाल क्रॉस, कंटेनर में लगेंगी कक्षाएं

जयपुर। झालावाड़ जिले के मनोहर थाना में दो दिन पहले हुए स्कूल छत गिरने के हादसे ने राजस्थान शिक्षा विभाग को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में मासूमों की जान जाने के बाद अब राज्य सरकार ने जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कदम उठाते हुए उन्हें चिन्हित कर जमींदोज करने का निर्णय लिया है। जब तक नए भवन तैयार नहीं होते, तब तक कंटेनरों में कक्षाएं चलाई जाएंगी।

राज्य के सभी जिलों में अब कलेक्टरों के जरिए स्कूल भवनों का सर्वे कराया जा रहा है। जिन भवनों को खतरनाक या जर्जर पाया जाएगा, उन पर लाल रंग का क्रॉस चिन्ह लगाया जाएगा और उन्हें तुरंत बंद कर दिया जाएगा। इन भवनों को प्राथमिकता से गिरा दिया जाएगा।

कंटेनर में कक्षाएं, जीआईएस और AI से निगरानी, 7500 स्कूलों की होगी मरम्मत

वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कंटेनर कक्षाएं शुरू होंगी। इन स्कूल भवनों की स्थिति को GIS आधारित ऐप के माध्यम से शाला दर्पण पोर्टल से जोड़ा जाएगा। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से भवनों की सुरक्षा आंकलन और बजट तय किया जाएगा।

आपदा राहत कोष से 170 तहसीलों में 7500 स्कूलों की मरम्मत के लिए 150 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत किए जा चुके हैं। बरसात और संभावित आपदाओं को देखते हुए मरम्मत कार्य को त्वरित गति दी जाएगी।

स्कूल निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए समग्र शिक्षा में विशेष प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं के माध्यम से निर्माण की निगरानी होगी। घटिया निर्माण पाए जाने पर ठेकेदार और अभियंता से वसूली की जाएगी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी विधायकों और सांसदों से उनके विकास कोष से इस वर्ष की 20% राशि स्कूल सुरक्षा और मरम्मत कार्यों में सहयोग हेतु देने की अपील की है।

हादसे की जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। संविदा पर नियुक्त कनिष्ठ अभियंता की सेवा समाप्त कर दी गई है।

झालावाड़ हादसा एक चेतावनी है कि अब स्कूलों की इमारतें सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं, सुरक्षा का दायित्व भी हैं। शिक्षा विभाग का यह निर्णय स्वागत योग्य है, पर इसकी निगरानी और कार्यान्वयन में पारदर्शिता व तत्परता अनिवार्य है। अब केवल नीति नहीं, ज़मीन पर क्रियान्वयन दिखना चाहिए — ताकि अगली बार "जर्जर भवन" किसी बच्चे की कब्रगाह न बन सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?