न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या चिदंबरम ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दी क्लीन चिट? विपक्षी खेमे में भी मचा सियासी घमासान

पी. चिदंबरम के इस बयान ने केवल विरोधियों को नहीं बल्कि उनके अपने राजनीतिक दल को भी असहज कर दिया है। जहां एक ओर वे तथ्यों की पारदर्शिता पर ज़ोर दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रवादी भावनाएं और राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल इस मुद्दे को और अधिक संवेदनशील बना रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 11:38:09

क्या चिदंबरम ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को दी क्लीन चिट? विपक्षी खेमे में भी मचा सियासी घमासान

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सरकार ने यह कैसे मान लिया कि हमलावर पाकिस्तान से आए थे, जबकि अभी तक कोई ठोस प्रमाण सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने इस हमले की जांच को लेकर सरकार की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े किए हैं।

"सबूत कहां है कि आतंकी पाकिस्तान से आए?"

चिदंबरम ने स्पष्ट रूप से कहा, “आप यह क्यों मानते हैं कि हमलावर पाकिस्तान से ही आए थे? सरकार ने इस संबंध में अब तक कोई निर्णायक जानकारी साझा नहीं की है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने भी अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं दिखाई है। हम यह भी नहीं जानते कि आतंकवादी कौन थे, कहां से आए थे और क्या उनकी पहचान की गई है या नहीं।”

उन्होंने यह भी दावा किया कि यह हमला किसी स्थानीय संगठन की साजिश भी हो सकती है। साथ ही उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी जानकारियों को लेकर सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और कहा कि देश को यह जानने का हक है कि ऑपरेशन के दौरान भारत को क्या नुकसान हुआ।

बयान पर बढ़ा सियासी पारा, चिदंबरम की सफाई

सियासी गलियारों में उनके इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना कर रहे चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सफाई दी। उन्होंने कहा, “ट्रोलिंग के कई तरीके होते हैं। कुछ लोग पूरी बात का मतलब ही बदल देते हैं। मेरे इंटरव्यू को काट-छांटकर पेश किया गया, केवल कुछ वाक्य निकाले गए, और असली संदर्भ को नजरअंदाज किया गया।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च

एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?

बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ

किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग

Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन

मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे

अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?

अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज

मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान

कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं