न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने कबीर के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, परिणीति रोजाना इसलिए बोलती हैं राघव कभी नहीं बनेगा PM

एक्ट्रेस कृति सेनन ने रविवार (27 जुलाई) को अपना 35वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Jul 2025 1:55:58

2 News : कृति ने कबीर के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, परिणीति रोजाना इसलिए बोलती हैं राघव कभी नहीं बनेगा PM

एक्ट्रेस कृति सेनन ने रविवार (27 जुलाई) को अपना 35वां जन्मदिन बड़े ही खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया ने उनके लिए फ्रांस में एक यादगार पार्टी रखी। कृति ने बर्थडे कबीर और करीबी दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान कृति बेहद खुश और खूबसूरत नजर आईं। सोशल मीडिया पर पार्टी के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्टी सेंट ट्रोपेज में दी गई थी। एक वीडियो में कृति चमचमाती ब्रालेट, बॉडीकॉन स्कर्ट और लंबी केप में मुस्कुराते और थिरकते हुए नजर आ रही हैं। फैंस कृति के लुक और एनर्जी पर फिदा हुए जा रहे हैं। पार्टी का माहौल पूरी तरह से मस्ती भरा था। हर कोई डांस करता दिखा।

वे गोल्डन शाइनी हैट्स पहनकर लुत्फ उठा रहे थे। सबकी खुशी चेहरे पर झलक रही थी। एक बार फिर से कृति और कबीर को साथ देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे चाहते हैं कि दोनों की दोस्ती अब मजबूत रिश्ते में बदल जाए। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। वैसे दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कृति के बर्थडे पर कबीर ने इंस्टाग्राम पर धूप में खींची गई सेल्फी शेयर कर कैप्शन में दिल वाली इमोजी लगाते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे के।”

उल्लेखनीय है कि कृति और कबीर फिलहाल एक फ्रेंच क्रूज पर वेकेशन मना रहे हैं। कृति फ्रांस की समुद्री वादियों में क्रूज ट्रिप से लगातार अपनी तस्वीरों से चाहने वालों को एंटरटेन कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कृति और कबीर करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कबीर, कृति से 8 साल छोटे हैं। बताया जा रहा है कि वे इस साल के अंत या 2026 की शुरुआत में विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

कबीर ब्रिटेन में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई की है। वे वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक भी हैं। वे ट्रेवल एजेंसी साउथॉल ट्रेवल के मालिक कुलजिंदर बाहिया के बेटे हैं। कृति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी अगली फिल्म ‘तेरे इश्क में’ है। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बन रही फिल्म में कृति की जोड़ी धनुष के साथ बनी है। फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कृति ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगी।

kriti sanon,actress kriti sanon,kabir bahia,businessman kabir bahia,kriti kabir,kriti birthday,kriti 35 years,raghav chadha,parineeti chopra,raghav parineeti,kapil sharma

कपिल के शो में नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

ओटीटी पर जारी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अब इसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी नजर आने वाली है। शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कपल सेट पर कई मजेदार बातें करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई खुलासे भी किए। कपिल, राघव से सवाल करते हैं कि आपने मन्नत मांगी थी कि मेरी परी से शादी होगी, तो मैं कपिल के शो में नंगे पांव जाऊंगा।

इसके जवाब में राघव कहते हैं कि मैं पीछे बैठा हुआ था, तभी बैकस्टेज और कोई जूते चुराकर ले गया। फिर कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा की एंट्री होती है, जो राघव को जीजू कहकर बुलाते हैं और उनसे जूते के लिए पैसे की मांग करते हैं। इस पर राघव कहते हैं कि नेता की जेब से पैसा निकलवाना चाहते हैं। कपिल फिर कपल से उनकी पहली मुलाकात के बारे में सवाल करते हैं। इसके जवाब में परिणीति कहती हैं कि हम लोग पहली बार लंदन में मिले थे।

फिर राघव कहते हैं कि उस मीटिंग के बाद इसने अपना लैपटॉप खोला और सबसे पहले चेक किया राघव चड्ढा हाइट। अंत में राघव कहते हैं कि ये न जो बोलती है उसका उल्टा हो जाता है। इसने कहा कि मैं लाइफ में कभी भी किसी नेता से शादी नहीं करूंगी…नेता से शादी हो गई। अब मैं इसे रोज सुबह उठाकर बोलता हूं कि बोल राघव चड्ढा कभी भी भारत का पीएम नहीं बनेगा। ये लाइन सुनकर हर कोई जोर-जोर से हंसने लग जाता है। उल्लेखनीय है कि परिणीति और राघव की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी