न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 : आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो हो रहा वायरल

चौथे फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। यह पुरस्कार ओटीटी सीरीज और वेब ओरिजिनल फिल्मों के बेहतरीन कलाकारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Nov 2023 1:51:12

फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 : आलिया को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो हो रहा वायरल

चौथे फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2023 की घोषणा हो गई है। यह पुरस्कार ओटीटी सीरीज और वेब ओरिजिनल फिल्मों के बेहतरीन कलाकारों, निर्देशकों, कहानीकारों, संगीतकारों और तकनीशियनों को दिया जाता है। इस बार आलिया भट्ट को उनकी फिल्म 'डार्लिंग्स' के लिए वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। उल्लेखनीय है कि आलिया के लिए यह साल बेहतरीन रहा है।

आलिया ने इससे पहले ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में अपनी शानदार परफोरमेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड भी जीता था। उनके साथ कृति सेनन (मिमी फिल्म) को भी यह पुरस्कार मिला था। आलिया की जुलाई में आई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। आलिया प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को भी एंजॉय कर रही हैं। आलिया और उनके पति एक्टर रणबीर कपूर बेटी राहा के साथ खूबसूरत लम्हे संजो रहे हैं।

रविवार (26 नवंबर) रात आयोजित हुए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स समारोह में पुरस्कार विजेता स्टार्स के साथ एजाज खान, प्रतीक गांधी, निमरत कौर, राधिका मदान, राजकुमार राव, भाग्यश्री, अवंतिका दसानी, दीया मिर्जा, जैकी श्रॉफ और करिश्मा तन्ना सहित कई हस्तियां नजर आईं।

ये है चौथे फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट सीरीज - स्कूप
बेस्ट सीरीज क्रिटिक्स - ट्रायल बाय फायर
बेस्ट डायरेक्टर सीरीज - विक्रमादित्य मोटवानी (जुबली)
बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक्स - रंदीप झा (कोहर्रा)
बेस्ट एक्टर सीरीज, ड्रामा (पुरुष) - सुविंदर विक्की (कोहर्रा)
बेस्ट एक्टर सीरीज क्रिटिक्स, ड्रामा (पुरुष) - विजय वर्मा (दाहाद)
बेस्ट एक्टर सीरीज, ड्रामा (महिला) - राजश्री देशपांडे (अग्नि परीक्षण)
बेस्ट एक्टर सीरीज क्रिटिक्स, ड्रामा (महिला) - करिश्मा तन्ना (स्कूप) और सोनाक्षी सिन्हा (दाहाद)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज, ड्रामा (पुरुष) - वरुण सोबती (कोहर्रा)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज, ड्रामा (महिला) - तिलोत्तमा शोम (दिल्ली क्राइम सीजन 2)
बेस्ट एक्टर सीरीज, कॉमेडी (पुरुष) - अभिषेक बनर्जी (द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस)
बेस्ट एक्टर सीरीज, कॉमेडी (महिला) - मानवी गगरू (टीवीएफ ट्रिपलिंग)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज, कॉमेडी (पुरुष) - अरुणाभ कुमार (टीवीएफ पिचर्स एस2)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सीरीज, कॉमेडी (महिला) - शेरनाज पटेल (टीवीएफ ट्रिपलिंग एस3)
बेस्ट कॉमेडी सीरीज (स्पेशल) - टीवीएफ पिचर्स एस2
बेस्ट नॉन-फिक्शन ओरिजिनल सीरीज (स्पेशल) - सिनेमा मरते दम तक
बेस्ट फिल्म, वेब ओरिजिनल- सिर्फ एक बंदा काफी है
बेस्ट डायरेक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म - अपूर्व सिंह कार्की (सिर्फ एक बंदा काफी है)
बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (पुरुष) - मनोज बाजपेयी (सिर्फ एक बंदा काफी है)
बेस्ट एक्टर फिल्म, क्रिटिक्स (पुरुष) - राजकुमार राव (मोनिका ओ माय डार्लिंग)
बेस्ट एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) - आलिया भट्ट (डार्लिंग्स)
बेस्ट एक्टर, फिल्म क्रिटिक्स (महिला) - शर्मिला टैगोर (गुलमोहर) और सान्या मल्होत्रा (कटहल)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (पुरुष) - सूरज शर्मा (गुलमोहर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, वेब ओरिजिनल फिल्म (महिला) - अमृता सुभाष (लस्ट स्टोरीज 2) और शेफाली शाह (डार्लिंग्स)

fourth filmfare ott award,alia bhatt,actress alia bhatt,manoj bajpayee,darlings film,alia deepfake video,rashmika mandanna

किसी और लड़की के चेहरे पर लगाया आलिया का फेस, करती दिखी अश्लील इशारे

इन दिनों सेलिब्रिटीज के डीपफेक वीडियो को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और काजोल के बाद अब इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल हो गया है। आलिया भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई हैं। इंटरनेट पर आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें अश्लील तरह से बैठे हुए दिखाया गया है।

देखा जा सकता है कि एक लड़की नीले रंग की फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहने बैठी हुई है। वह कैमरे की ओर देखकर अश्लील इशारा कर रही है। इसमें आलिया का चेहरा लगाया गया है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह डीपफेक वीडियो है। आलिया के चेहरे को किसी और की बॉडी के ऊपर एडिट किया गया है। दरअसल डीपफेक AI की मदद से किया जाता है।

किसी वीडियो को लेकर चर्चिच एक्ट्रेस या चर्चित चेहरे के साथ मिलाकर एडिट किया जाता है। इस तरह से एक फेक वीडियो बनता है। इसी तरह की इमेज भी बनाई जाती है। इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। ज्यादातर वीडियो बोल्ड या अश्लील होते हैं। ज्यादा लाइक्स और कमेंट के चक्कर में ये काम किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका