न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोल्ड की कीमतों में आ सकती है भारी गिरावट, 40% सस्ता हो सकता है सोना!

सोने की कीमतों में तेजी के बावजूद एक चौंकाने वाला अनुमान सामने आया है, जिसमें गोल्ड के 1 लाख रुपये तक पहुंचने की बजाय 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरने की संभावना जताई गई है। जानिए क्या हैं इसके पीछे के कारण और निवेशकों के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 4:35:33

गोल्ड की कीमतों में आ सकती है भारी गिरावट, 40% सस्ता हो सकता है सोना!

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही गोल्ड 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। वायदा बाजार में सोने की कीमतें 91,400 रुपये के पार पहुंच गई हैं, जबकि दिल्ली सर्राफा बाजार में यह 94,000 रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। हालांकि, इसके विपरीत एक चौंकाने वाला अनुमान सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये नहीं बल्कि 55,000 रुपये तक गिर सकती हैं। यानी गोल्ड अपने मौजूदा उच्चतम स्तर से करीब 40% तक नीचे आ सकता है।

इस साल सोने की कीमतों में करीब 20% की तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिला है। लेकिन अब उपभोक्ताओं पर दबाव दिखने लगा है। अमेरिका स्थित मॉर्निंगस्टार के रणनीतिकार जॉन मिल्स ने अनुमान लगाया है कि आने वाले वर्षों में सोने की कीमतों में 38% की गिरावट आ सकती है। भारतीय बाजार में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुकी है, जबकि ग्लोबल मार्केट में सोना 3,100 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। यदि 40% की गिरावट होती है, तो भारत में सोने की कीमत 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकती है और अमेरिका में यह 3,080 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 1,820 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

गोल्ड मार्केट में ऐसे उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। लंबी अवधि के नजरिए से निवेश के फैसले लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। बाजार की चाल को समझने और सही समय पर निर्णय लेने के लिए एक्सपर्ट की राय लेना भी आवश्यक है।

संभावित गिरावट के प्रमुख कारण

पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक अनिश्चितता, बढ़ती महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। निवेशकों ने इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा, विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान ट्रेड विवादों के चलते गोल्ड की कीमतों में बड़ा उछाल देखा गया। हालांकि, अब कई ऐसे कारक हैं जो कीमतों में संभावित गिरावट का संकेत दे रहे हैं।

1. बढ़ी हुई सप्लाई: सोने का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। 2024 की दूसरी तिमाही में माइनिंग प्रॉफिट 950 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुका है। वैश्विक सोने के भंडार में 9% की वृद्धि हुई है, जो अब 2,16,265 टन तक पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने उत्पादन बढ़ाया है, और रीसाइकिल्ड गोल्ड की सप्लाई में भी तेजी आई है, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।

2. कम होती डिमांड: केंद्रीय बैंक, जिन्होंने पिछले साल 1,045 टन सोना खरीदा था, अब डिमांड घटाने की योजना बना रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 71% केंद्रीय बैंक या तो अपने सोने के भंडार को कम करने या उसे स्थिर रखने के पक्ष में हैं, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

3. मार्केट सैचुरेशन: 2024 में गोल्ड सेक्टर में मर्जर और अधिग्रहण (M&A) की गतिविधियों में 32% की वृद्धि देखी गई है, जो इस बात का संकेत है कि बाजार अपने चरम पर पहुंच चुका है। इसके अलावा, गोल्ड ETF (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड) में हाल ही में हुई वृद्धि पहले भी कीमतों में करेक्शन से पहले देखे गए पैटर्न को दर्शाती है।

BoFA और गोल्डमैन सैक्स को सोने की कीमतों में उछाल की उम्मीद

हालांकि, जॉन मिल्स के पूर्वानुमान के विपरीत, दुनिया की कुछ प्रमुख वित्तीय संस्थाएं सोने की कीमतों को लेकर आशावादी बनी हुई हैं। बैंक ऑफ अमेरिका (BoFA) का अनुमान है कि अगले दो वर्षों में सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है, जबकि गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद है कि साल के अंत तक इसकी कीमत 3,300 डॉलर प्रति औंस होगी। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सोना अपनी मौजूदा गति बनाए रखता है या संभावित गिरावट का सामना करता है।

गोल्ड ने नया स्तर छुआ

अगर बाजार के मौजूदा रुझानों की बात करें तो गुरुवार को देश के वायदा बाजार में सोने की कीमतें नए स्तर पर कारोबार करती नजर आईं। एमसीएक्स (MCX) पर दोपहर 3:35 बजे तक सोना 258 रुपए की गिरावट के साथ 90,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमतें 91,423 रुपए के नए उच्चतम स्तर तक पहुंच गई थीं। इसका मतलब है कि सोने की कीमतें अपने पीक से करीब 1,000 रुपए नीचे आ चुकी हैं। वहीं, सुबह सोना 91,230 रुपए पर खुला था, जबकि एक दिन पहले यह 90,728 रुपए पर बंद हुआ था।

मौजूदा बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजरें इस पर टिकी हैं कि सोने की कीमतें आगे कौन-सा रुख अपनाती हैं—क्या यह नई ऊंचाइयों को छूएगा या विश्लेषकों की भविष्यवाणी के अनुसार गिरावट की ओर बढ़ेगा?

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी