Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शीतल ठाकुर ने विक्रांत मैसी के जन्मदिन पर यूं लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाया मलाइका का टैटू, खुद बताया मतलब

एक्टर विक्रांत मैसी आज गुरुवार (3 अप्रैल) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके लिए हर ओर से बधाइयों और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 2:21:55

2 News : शीतल ठाकुर ने विक्रांत मैसी के जन्मदिन पर यूं लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाया मलाइका का टैटू, खुद बताया मतलब

एक्टर विक्रांत मैसी आज गुरुवार (3 अप्रैल) को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके लिए हर ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर चल रहा है। विक्रांत को चाहने वाले फैंस और मनोरंजन जगत के साथी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भरपूर प्यार दे रहे हैं। विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर ने भी उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। शीतल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बैटर हाफ के लिए भावनाओं को दर्शाती प्यारी सी पोस्ट शेयर की है। शीतल ने इंस्टाग्राम पर 3 तस्वीरों के साथ विक्रांत के लिए खूबसूरत पंक्तियां लिखीं।

उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो, माई लव। मैं हर बार आपको ही चुनूंगी। आप जैसे बेस्ट पति और पिता के जन्मदिन का जश्न मना रही हूं।” पहली तस्वीर में विक्रांत अपने बेटे वरदान के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में अभिनेता शीतल और वरदान के साथ दिखे। एक फोटो केक की है। इससे पहले 14 फरवरी को कपल की तीसरी मैरिज एनिवर्सरी थी। इस मौके पर विक्रांत ने एक पोस्ट साझा कर शीतल पर प्यार लुटाया था। साझा की गई तस्वीर में विक्रांत पत्नी और बेटे के साथ पोज देते नजर आए थे। विक्रांत और शीतल ने साल 2015 में डेटिंग शुरू की थी।

नवंबर 2019 में उनकी सगाई हुई और दोनों ने 14 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। काम के मोर्चे पर देखें तो विक्रांत ने 'धूम मचाओ धूम' के साथ करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'लुटेरा', 'दिल धड़कने दो', 'हाफ गर्लफ्रेंड', '12वीं फेल', 'छपाक' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आए। पिछले साल उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई थी। अब वे 'यार जिगरी' और 'आंखों की गुस्ताखियां' फिल्मों में नजर आएंगे। विक्रांत ने टीवी सीरियल और वेब सीरीज में भी काम किया है।

मलाइका के लिए मुश्किलों भरा रहा साल 2024, पिता को खोया और अर्जुन से हुआ ब्रेकअप

मॉडल व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। पिछले साल उनका एक्टर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया था। दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे। फिलहाल मलाइका अपने नए टैटू को लेकर छायी हुई हैं। मलाइका हाल ही में एक इवेंट में गई थीं जहां हाथ पर बने इस टैटू ने सबका ध्यान खींचा। मलाइका ने इसके बारे में खुलकर बात करने के साथ इसका का मतलब भी समझाया।

मलाइका ने ईटाइम्स के साथ खास बातचीत में कहा कि मेरे लिए टैटू जिंदगी के खास प्वाइंट पर आए हैं। मैं ये ऐसे ही नहीं बनवाती हूं। इसका पर्सनल मीनिंग है। साल 2024 मेरे लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। मलाइका ने हाथ पर ‘सब्र’ और ‘शुकर’ लिखवाया है। मलाइका ने कहा कि ‘सबर’ का मतलब पेशेंस और ‘शुकर’ का मतलब ग्रैटिट्यूड होता है। ये शब्द मेरे साथ तब से हैं, जब से मैं ये सोचती हूं कि मैं पिछले साल की तुलना में मैं आज कहां हूं और क्या कर रही हूं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मलाइका के पिता अनिल मेहता का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया था। इसके बाद वह काफी टूट गई थीं। हाल ही मलाइका का नाम पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर व आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़े कुमार संगकारा के साथ चर्चाओं में रहा। मलाइका इन दिनों रेमो डिसूजा व फराह खान के साथ डांसिंग रियलिटी शो जज करती दिख रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका