न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाट के लिए फायदे का सौदा हुई सिकंदर की असफलता, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन ही कमजोर पड़ गई, जबकि निर्माताओं के दावों के अनुसार इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 141 करोड़ पार कर चुकी है। इस बीच, सनी देओल की जाट की जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिससे सिकंदर की असफलता का असर साफ दिख रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 2:39:51

जाट के लिए फायदे का सौदा हुई सिकंदर की असफलता, बड़ी ओपनिंग की उम्मीद

सलमान खान की फिल्म सिकंदर को पूरे ट्रेड से असफल करार दे दिया है। दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते फिल्म ने चौथे दिन ही बाक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। फिल्म की कमाई दोहरे अंकों से सिमट एक एकल अंक में रह गई है। चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं को 85 करोड़ के लगभग पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। हालांकि निर्माताओं की ओर से जारी किए गए पोस्टर में कहा गया है कि फिल्म ने अब तक 141 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। यह कारोबारी आंकड़े वर्ल्ड वाइड हैं।

सिकन्दर की असफलता के चलते आगामी 10 अप्रैल को प्रदर्शित होने जा रही सनी देओल की साउथ डेब्यू फिल्म जाट की सफलता की राह आसान हो गई है। पहले दिन सिनेमा देखने वाले दर्शकों की उम्मीदें जाट से ज्यादा हो गई हैं। इन दर्शकों का कहना है कि सिकन्दर ने उन्हें पूरी तरह से निराश किया है लेकिन जाट उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि सनी देओल की जाट पहले दिन बड़ी ओपनिंग लेने में सफल हो जाएगी। सिनेमाघरों पर अभी से दर्शक इसकी एडवांस बुकिंग के लिए पूछताछ करने पहुँच रहे हैं। बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि जाट पहले दिन 25 से 30 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। वजह यह बताई जा रही है कि गदर-2 की व्यापक सफलता के बाद दर्शकों में एक बार फिर से सनी देओल का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। दर्शक सनी देओल के धमाकेदार एक्शन को देखने के लिए बेताब नजर आ रहा है।

जाट के प्रदर्शन में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है। हालांकि इस फिल्म के निर्माताओं द्वारा इस फिल्म के प्रचार को अभी शुरू नहीं किया गया है। कुछ दिनों पूर्व जाट के ट्रेलर लांच इवेंट जरूर हुए थे। इसके अतिरिक्त फिल्म का कोई और प्रचार नजर नहीं आ रहा है। हालांकि सनी देओल जरूर मीडिया से रू-ब-रू हो रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं।

अब सलमान खान के पास कमाई करने के लिए अब बस एक हफ्ता बचा है। इसके बाद 10 अप्रैल को सनी देओल की मास एक्शन और साउथ डेब्यू फिल्म जाट रिलीज होने जा रही है। जाट का ट्रेलर सनी के फैंस की बेताबी बढ़ा चुका है। सिकंदर का क्रेज जल्द ही ठंडा पड़ने पर लोग अब सनी देओल की जाट देखने के लिए उमड़ेंगे, जिससे उसे बड़ा फायदा मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत