Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रौंगटे खड़े कर देगा नुसरत और सोहा की फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर, अक्षय की मूवी ‘केसरी 2’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और सोहा अली खान की मचअवेटेड हॉरर फिल्म ‘छोरी 2' का ट्रेलर आज गुरुवार (3 अप्रैल) को अमेजन प्राइम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Apr 2025 1:42:30

2 News : रौंगटे खड़े कर देगा नुसरत और सोहा की फिल्म ‘छोरी 2’ का ट्रेलर, अक्षय की मूवी ‘केसरी 2’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और सोहा अली खान की मचअवेटेड हॉरर फिल्म ‘छोरी 2' का ट्रेलर आज गुरुवार (3 अप्रैल) को अमेजन प्राइम वीडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया। यह इतना डरावना है कि इसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाए। फिल्म के डायरेक्टर विशाल फुरिया हैं। इसमें सोहा चुड़ैल के रूप में नजर आ रही हैं। प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “डर का एक नया लेवल इंतजार कर रहा है। ‘छोरी 2' का ट्रेलर अब जारी हो चुका है। फिल्म 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।” ट्रेलर 2 मिनट 16 सैकंड का है। इसकी शुरुआत एक महिला की आवाज से होती है, जो एक छोटी बच्ची को कहानी सुनाती है।

महिला बच्ची से कहती है, “एक घना बड़ा राज्य था। उसका एक राजा था। एक दिन उसके घर पर छोरी का जन्म हुआ। राजा गुस्सा हो गया।” तब बच्ची पूछती है, “गुस्सा क्यों?” इसके बाद महिला कहती है, “क्योंकि राजा नै छोरा चाहिए था, छोरी तो कतई ना।” इसके बाद चुड़ैल के रूप में सोहा की झलक दिखती है, जो काले कपड़ों में हाथ बांधे बैठी होती है।

इसके बाद कई डरावने सीन देखने को मिलते हैं। दूसरी ओर, अपनी बच्ची को खतरे में देखकर नुसरत चिंता और घबराहट से घिरी नजर आती हैं। फिल्म साल 2021 में आई 'छोरी' का सीक्वल है, जिसका निर्माण टी-सीरीज ने किया है। फिल्म में नुसरत व सोहा के साथ सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिक शर्मा भी हैं।

nushrat bharucha,actress nushrat bharucha,soha ali khan,actress soha ali khan,nushrat soha,chhorii 2 movie,Akshay Kumar,r madhavan,ananya panday,kesari 2 movie इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘केसरी 2’, अक्षय के साथ हैं माधवन और अनन्या

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर आज गुरुवार (3 अप्रैल) को सामने आ गया। यह 3 मिनट 2 सैकंड का वीडियो आपका दिल छलनी कर देगा। अक्षय अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी लेकर आ रहे हैं। इसमें अक्षय ने एडवोकेट सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है, जिन्होंने साल 1919 में हुए जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश एम्पायर से लोहा लिया था। इस नरसंहार में हजारों भारतीयों को गोलियों से भून दिया गया था।

आज भी उस बाग की दीवारों पर गोलियों के निशान मौजूद हैं। फिल्म 16 दिन बाद थिएटर्स में दस्तक देगी। ये 18 अप्रैल को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर करण सिंह त्यागी हैं। फिल्म में अक्षय के सामने साउथ इंडियन एक्टर आर माधवन हैं, जो कोर्ट में उनसे ब्रिटिश एम्पायर की तरफ से भिड़ेंगे। अनन्या का भी युवा वकील के रूप में महत्वपूर्ण रोल है। ट्रेलर की शुरुआत में लिखकर आता है, “भारतीय इतिहास के सबसे काले अध्याय से प्रेरित।”

इसके बाद अक्षय की आवाज आती है और वो जनरल डायर से सवाल करते हैं। वे पूछते हैं, “जलियांवाला बाग में भीड़ को हटाने के लिए उन्होंने वॉर्निंग कैसे दी, आपने वहां टियर गैस फेंकी, क्या हवा में गोली चलाई…जब जवाब नहीं आता तो वो फिर पूछते है तो आपने बिना चेतावनी दिए भीड़ पर गोलियां चला दी। डायर जवाब देते हैं वो भीड़ नहीं थी, वो आतंकवादी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका